शिविर में 54 लोगों ने किया स्वैच्छा से रक्तदान

News World Hindi's , Sirsa
सिरसा। अमावस्या के शुभ अवसर पर पर जट्ट भाईचारा सिरसा द्वारा गुरुद्वारा चिला साहिब सिरसा में रक्तदान शिविर और एक्यूप्रेशर कैंप लगाया गया। रक्तदान शिविर में 54 लोगों ने स्वैच्छा से रक्तदान किया और 80 मरीजों ने एक्यूप्रेशर चिकित्सा का लाभ उठाया। जानकारी देते हुए लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि एसोसिएशन के प्रधान कुलवंत सिंह सिद्धू की अध्यक्ष्ता में सिरसा में हर साल इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के साथ-साथ कई प्रकार की सब्जियों के बीज भी वितरित किए जाते हैं। आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान हरदीप सिंह सरकारिया ने बताया कि लोगों में जागरूकता लाने के लिए जट भाईचारा सिरसा वर्ष में दो बार सब्जियों के बीज बांटते हैं, जिससे की लोग अपनी सब्जी बीजें और कैमिकल के टीकों और गंदे नाले के पानी से तैयार हुई सब्जियां खाने की बजाय अपने खेत या घर में शुद्ध सब्जियां उगाकर खाएं, ताकि बीमारियों से बचे रहें। रक्तदान करने वालों में प्रमुख मैम्बर गुरतेज सिंह बराड़, पूर्व प्रधान संत प्रकाश सिंह बराड़, खजांची गुरजंट सिंह गिल, सर्वपाल सिंह सेखों, लखविंदर सिंह औलख और हरमन जीत सिंह गिल शामिल रहे। इस मौके पर प्रधान कुलवंत सिंह सिद्धू के साथ खजांची गुरजंट सिंह गिल, प्रोजेक्ट चेयरमैन हरदेव सिंह भुल्लर, पूर्व प्रधान हरदीप सिंह सरकारिया, पूर्व प्रधान संत प्रकाश सिंह, गुरविंदर सिंह बराड़, बचन सिंह ढींडसा, हरमन सिंह गिल, नवदीप सिंह सिद्दू, गुरतेज सिंह बराड़, बलवीर सिंह भिंडर, सरवपाल सिंह सेखों, अमृतपाल सिंह सेखों, गुरजीत सिंह मान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।