home page

श्री बाबा बिहारी जी के 128 वें अवतार दिवस पर अखंड रामायण पाठ, हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन

सभी की सुख-शांति और समृद्धि की कामना को लेकर श्रद्धालुओं ने डाली आहुतियां
 
 | 
Devotees made sacrifices for everyone's wish for happiness, peace and prosperity

Newz World Hindi's, Sirsa
सिरसा। श्री बाबा बिहारी स्मृति चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रानियां रोड़ स्थित श्री बाबा बिहारी जी समाधि परिसर में शुक्रवार को बाबा बिहारी जी के 128 वें अवतार दिवस पर अखंड रामायण पाठ, हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से आए हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने बाबा की समाधि पर शीश नवाकर सभी की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की और मनोकामना पूर्ण होने पर चादर चढ़ाई। मुख्य सेवक गुलाबराय गु’जर ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।  मुख्य सेवक गुलाब गु"ार ने इस आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सेवादारों का आभार व्यक्त किया।

Devotees made sacrifices for everyone's wish for happiness, peace and prosperity
श्री बाबा बिहारी जी के 128 वें अवतार दिवस के आयोजन को लेकर वीरवार सुबह सवा सात बजे श्री रामायण का अखंड पाठ शुरू हुआ जिसमें प्रकांड विप्र जनों ने वाचन किया। शुक्रवार सुबह सवा सात बजे श्री रामायण का अखंड पाठ का समापन हुआ। इसके बाद हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। श्री बाबा बिहारी जी समाधि स्थल के मुख्य सेवक गुलाबराय गु’जर ने विधि विधान से मंत्रो‘चारण के बीच हवन कुंड में अग्रि प्र’जवलित की। यजमानों ने पूजन किया। इसके साथ ही हवन यज्ञ शुरू हुआ। इस आयोजन में मौजूद श्रद्धालुओं पुरूषों, महिलाओं और ब‘चों ने भी आहुतियां डाली। सभी की सुख शंाति समृद्धि की कामना को लेकर सभी ने पूर्णाहुति डाली। बाद में बाबा जी की आरती हुई।  श्री बाबा बिहारी जी की समाधि पर शीश नवाने को श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।   श्री बाबा बिहारी स्मृति चेरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकारी प्रधान प्रदीप मित्तल, संरक्षक महेश सुरेकां, महेश बांसल, कोषाध्यक्ष अनिल बांसल, अनिल मिढा, नरेश, बलजिंद्र सिंह नरूला, प्रवीन नरूला, राजेश नरूला,  कमल योगी, महेश योगी, भारत भूषण बांसल, राकेश कुमार ठेकेदार, अश्वनी नरूला, देवेंद्र कुमार, राधेश्याम पटवारी, जगदीश गु’जर,  अश्वनी बांसल, रामअवतार हिसारिया, इंद्रोश लक्ष्या गु"ार, विकास कुमार, लक्ष्मण गु’जर, विजय यादव, सुरेंद्र दत्त, पंडित रूपराम जोशी, कालूराम सरोहा, निर्मल राजपूत आदि पूजा अर्चना की। इसके बाद में भंडारे के प्रसाद का बाबा जी को भोग लगाया, बाद मेंं भंडारा शुरू किया गया।  हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक बाबा जी के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।  बाबा बिहारी समाधि के मुख्य सेवक  ने  इस आयोजन में सहयोग देने वाले ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और सभी सेवादारों का आभार व्यक्त किया।