home page

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महान कांडा को दी श्रद्धांजलि

विधायक गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा को बंधाया ढांढस
 
 | 
Chief Minister Manohar Lal

News World Hindi's, Sirsa

सिरसा। सिरसा के विधायक पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा, वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के अनुज  महान कांडा पुत्र स्व. मुरलीधर कांडा एडवोकेट के निधन पर  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और विधायक गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा को ढांढस बंधाया।

Chief Minister Manohar Lal

साथ ही उन्होंने महान कांडा की धर्मपत्नी संगीता कांडा को सांत्वना दी। उन्होंने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रभु से दिवंगत  आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदना कांडा परिवार के  साथ हैं।
महान कांडा का सोमवार सुबह साढ़े बजे श्री बाबा तारा जी कुटिया परिसर में माता स्व.राधादेवी कांडा की समाधि के समीप अंतिम संस्कार किया गया। बाद दोपहर मुख्यमंत्री मनोहरलाल हैलीकॉप्टर से एमडीके स्कूल में उतरे। बाद में वे सीधे अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचे और चिता के समक्ष पुष्पचक्र अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कुछ देर तक गोबिंद कांडा से बातचीत की। इसके बाद वे विधायक गोपाल कांडा के आवास अलख निरंजन भवन में पहुंचे। जहां पर उन्होंने महान कांडा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धाजंलि दी। उन्होंनें विधायक गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा को  ढांढस बंधाया। इस मौके पर सुभाष गोयल, मोतीलाल कंदोई एडवोकेट, पदम जैन,पुनीत नारंग, राहुल गोयल, लखराम कांडा, धवल कांडा, धैर्य कांडा, जय सिंह कुसुंभी, नरेंद्र सर्राफ, तेजप्रकाश बांसल, बंटी बांसल, अशोक बांसल, इंद्रोश लक्ष्या गुज्जर, अनिल सर्राफ, राजू बांसल,  विनोद कनोडिया भी मौजूद थे। इसके  बाद वे परिवारजनों से मिले और दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने महान कांडा की धर्मपत्नी संगीता कांडा को सांत्वना दी। सीएम के साथ उनके ओएसडी जवाहर यादव, निजी सचिव अभिमन्यु, एडीजी हितेश कुमार भी मौजूद थे।