शहीदी दिवस पर भगत सिंह पार्क में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम: पृथ्वी सिंह

News World Hindi's ,Sirsa
सिरसा। शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहादत दिवस के मौके पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला सिरसा में एक डफली-एक राग कला मंच संयुक्त रूप से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम 23 मार्च सांय 6 बजे आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रेस सचिव व डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर, राजकुमार शेखुपुरिया, जिला प्रधान सोहन सिंह रंधावा व जिला सचिव रमेश कुमार सैनी ने संयुक्त रूप से बताया कि शहीदों की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने बताया कि संघ हमेशा भगत सिंह की विचारधाराओं को आगे बढ़ाते हुए अपने संघर्ष को आगे बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में सर्व कर्मचारी संघ ने एक डफली-एक राग कला मंच के साथ मिल कर शहीदी दिवस पर नाटक मेले का आयोजन कर रहा है। चाहर ने बताया कि यह नाटक मेला शहीद भगत सिंह पार्क नजदीक शिव चौक में आयोजित किया जाएगा। जिसमें दो नाटकदीमक, सैनिक और बंदूक आयोजित किए जाएंगे।
इसके अलावा कोरियोग्राफी में गीत संगीत का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कामरेड स्वर्ण सिंह विर्क होंगे व अध्यक्षता महेंद्र शर्मा पूर्व प्रधान सर्व कर्मचारी संघ, कृष्णा देवी उप प्रधान सर्व कर्मचारी संघ, बलवीर कौर गांधी, हैप्पी बक्शी सदस्य शहीद यादगार कला केंद्र व टोनी सागू संयुक्त रूप से करेंगे। इस कार्यक्रम में कर्मचारी भारी संख्या में भाग लेंगे। इसके साथ-साथ उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा है कि शहीदों की कुर्बानी को याद करने के लिए कार्यक्रम में अवश्य पहुंचें।