home page

जिले के पांचों युवा हलकाध्यक्षों ने लिया जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला से आशीर्वाद

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मिशन 2024 की सफलता के लिए कार्य करने की दी प्रेरणा

 | 
Jannayak Janata Party

Newz World Hindi's, Sirsa
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि किसी भी पार्टी अथवा संगठन की रीढ उसके कार्यकर्ता होते हैं और इस मामले में जननायक जनता पार्टी बहुत सौभाग्यशाली है कि उसके पास पार्टी संगठन में लाखों समर्पित कार्यकर्ता हैं जिसके बूते वे आगामी 2024 में पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य दुष्यंत चौटाला को प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर मुख्य सेवक का दायित्व सौंपा जाएगा। वे शनिवार को चौटाला हाउस में सिरसा जिले के युवा जेजेपी के पांचों हलकों के नवनियुक्त अध्यक्षों जिसमें सिरसा हलका के युवा जेजेपी अध्यक्ष विक्रम सहारण, कालांवाली के बलकरण सिंह भंगु, ऐलनाबाद के राजबीर रोड, डबवाली के संदीप भिडासरा व रानियां के हलकाध्यक्ष सुखदेव सिहाग को अपना आशीर्वाद देने के दौरान संबोधित कर रहे थे।

जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि आज पूरे हरियाणा में जेजेपी अपनी लोकप्रियता के शिखर पर है जिसकी पृष्ठभूमि में पार्टी की कल्याणकारी नीतियां निहित हैं। उन्होंने कहा कि जेजेपी चौधरी देवीलाल के सिद्धांतों पर चलते हुए हरियाणा व हरियाणावासियों के निरंतर विकास के लिए कार्य कर रही है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला प्रदेश सरकार के एक अहम हिस्से के बल पर सभी वर्गों के कल्याण के लिए नीतियां बनाकर उन्हें अमलीजामा पहना रहे हैं जिससे सभी वर्गों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने नवनियुक्त सभी पांचों हलकाध्यक्षों को भी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर अधिकाधिक युवाओं को पार्टी से जोडऩे का आह्वान किया। नवनियुक्त पांचों हलकाध्यक्षों ने भी अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री भागी राम, जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आमंत्रित सदस्य व जिला कार्यालय प्रभारी हरिसिंह भारी, जेजेपी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सर्वजीत मसीतां, युवा जेजेपी जिलाध्यक्ष रणदीप सिंह मटदादू, युवा जेजेपी के प्रदेश संगठन सचिव अजब ओला, सिरसा हलकाध्यक्ष सुधीर कूकणा, रानियां हलकाध्यक्ष कुलदीप करीवाला, कालांवाली हलकाध्यक्ष प्रगट सिंह भीमा, ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष अनिल कासनिया, जेजेपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शगनजीत सिंह गिल, कुलदीप जांगू, विक्रम मोरीवाला, संदीप भाटी खैरेकां आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।