home page

प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व बलात्कार की घटनाएं चरम पर: सुरेण बणी

जाति, धर्म, धार्मिक यात्रा पर प्रदेश में भाजपा कर रही राजनीति: गुरदीप कंबोज

 | 
BJP doing politics on caste, religion, religious journey: Gurdeep Kamboj

Newz World Hindi's, Sirsa
सिरसा। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा रानियां की बैठक गांव जोधपुरिया के रामदेव मंदिर में हुई। इस मीटिंग में लोकसभा प्रभारी गुरदीप कम्बोज ने शिरकत की। उन्होंने आए हुए कार्यकर्ताओं को सेक्टर कमेटियों के साथ-साथ बूथ कमेटियों के कार्य को जल्दी से जल्दी पूर्ण करने का दिशा निर्देश दिया। उन्होंने भविष्य में लोकसभा चुनाव समय से पहले ही होने का संदेश देते हुए कहा कि कार्यकर्ता गतिविधियों में सक्रिय रूप से लगने का संदेश दिया। विधानसभा रानियां से प्रभारी पन्ना लाल ने कहा कि रानियां विधानसभा की आपसी भाईचारे के रूप में अग्रणी भूमिका रही है। इस विधानसभा का पूरे प्रदेश में बहुत सहयोग रहा है। जब‌कि पार्टी कार्य व संगठन मजबूत है। सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों ने बूथ और सेक्टर पर जाकर कार्य करने का काम किया है। सभी साथियों का आभार प्रकट करते हुए पन्ना लाल ने कहा कि लोग सामाजिक भाईचारा बनाकर कार्य करें। आने वाला समय बसपा का है। हलका अध्यक्ष सुरेश बणी ने कहा कि आज भाजपा सरकार की नीतियों से सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। जाति-धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाकर राजनीति की जा रही है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बलात्कार, हत्या, डकैती की घटनाएं चरम पर है। आम जनमानस के लिए अब बसपा ही एकमात्र विकल्प है। प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष बहन मायावती ने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के तहत यह दिखा दिया था कि सरकार कैसे चलती है। इस अवसर पर हलका महासचिव बुल्लेशाह पंजुआना, सुभाष दमदमा, महेंद्र जोधपुरिया, दबलीर खारिया, मोहनलाल खारिया, नंदलाल जोधपुरिया, ओमप्रकाश शेखुपुरिया, रमेश लखपति सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।