home page

जसविंदर सिंह डबवाली सब डिपो प्रधान व कर्म सिंह बने सचिव

Jaswinder Singh Dabwali sub depot chief and Karm Singh became secretary
 | 
Jaswinder Singh Dabwali sub depot chief and Karm Singh became secretary

News World Hindi's, Sirsa

सिरसा। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ का डबवाली सब डिपो स्तरीय सम्मेलन  जिला प्रेस सचिव व सिरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसका मंच संचालन एसकेएस डबवाली ब्लॉक प्रधान राहुल शर्मा ने किया।

Jaswinder Singh Dabwali sub depot chief and Karm Singh became secretary

सम्मेलन में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ के त्रिवार्षिक सांगठनिक चुनाव में जसविंदर सिंह डबवाली सब डिपो प्रधान, कर्म सिंह सचिव हरमीत सिंह कैशियर, वरिष्ठ उपप्रधान बलवान सिंह, सह सचिव मनोज कुमार सर्वसम्मति से चुने गए। नये चुने हुए पदाधिकारियों को रिटायर्ड कर्मचारी नेता महेंद्र सिंह शर्मा ने शपथ दिलवाई। इस मौके पर डबवाली सब डिपो के नव निर्वाचित प्रधान जसविंदर सिंह व सचिव कर्म सिंह, कैशियर हरमीत सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान बलवान सिंह व सह सचिव मनोज कुमार ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 28 मई को हो रही राज्य स्तरीय रैली में रोडवेज कर्मचारियों से बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया और कहा कि जल्द ही हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 1 संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की सिरसा डिपो व डबवाली सब डिपो नवनिर्वाचित कार्यकारिणी कमेटी डिपो व कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक सिरसा से मिलेगी और समस्याओं का हल जल्द से जल्द करवाया जाएगा। सम्मेलन में विशेष रूप से सर्व कर्मचारी संघ जिला वरिष्ठ उपप्रधान मदनलाल खोथ, फायर यूनियन से राज्य सचिव सुखदेव सिंह, रिटायर्ड कर्मचारी नेता महेंद्र सिंह शर्मा, डिपो सहसचिव प्रमोद कुमार, पवन कुमार, सीटू से जिला सचिव नत्थू राम भारूखेड़ा, आंगनवाड़ी से जिला उपप्रधान वीरो रानी, सकेएस डबवाली ब्लॉक उपप्रधान नॉमिस बिश्नोई, नरेंद्र कुमार विद्युत विभाग, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से पूर्व प्रधान निर्मल सिंह, रिटायर्ड कर्मचारी नेता हरबंस सिंह, निर्माण भवन से राजविंदर सिंह चालक रामेश्वर दास, विनोद कुमार, राजेंद्र सिंह यार्ड मास्टर, अमन कुमार, किरण कुमार, सत्यवान सिंह, सतीश कुमार, वर्कशॉप से विकास कुमार, दीदार सिंह, सतनाम सिंह परिचालक, नरेश कुमार, चतर सिंह, सुधीर कुमार, सुखबीर सिंह, राजाराम, विनोद कुमार परिचालक, परिचालक गुरविंदर सिंह, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए।