home page

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने ली पदाधिकारियों की अहम बैठक

 | 
जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने ली पदाधिकारियों की अहम बैठक

सिरसा

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने सोमवार को चौटाला हाउस पर जेजेपी की जिला कार्यकारिणी की अहम बैठक लेकर सभी को मिशन दुष्यंत 2024 को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पार्टी के तमाम पदाधिकारियों से पार्टी संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक सुझाव आमंत्रित किए।

इस पर पार्टी के प्रदेश प्रचार सचिव एसी सैल स. निर्मल सिंह मलड़ी, प्रवक्ता अमर ज्याणी, हलकाध्यक्ष नरेंद्र बराड़,अनिल कासनियां, कुलदीप करीवाला, बलकरण सिंह, सरपंच बलवीर सिंह तिगड़ी आदि वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मिशन दुष्यंत 2024 को लेकर आवश्यक सुझाव दिए जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने अमूल्य बताते हुए सभी सुझावों की समीक्षा करने की बात कही।

उन्होंने इस बैठक के दौरान एक छह सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया जो नप चुनावों के लिए सभी वार्डों में मजबूत संभावित उम्मीदवारों का पता लगाएगी। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर पार्टी के झंडे लगाएं व जिन लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है, उनके घरों पर भी पार्टी का ध्वज लगाया जाना चाहिए।

डॉ. चौटाला ने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे एक बूथ एक योद्धा को बूथ स्तर पर मजबूत करने के साथ साथ इस चुनावी वर्ष में पार्टी के प्रचार-प्रसार को ज्यादा से ज्यादा अहमियत दें क्योंकि पार्टी ने अपने गठन के पहले दिन से ही हरियाणा और हरियाणावासियों के विकास के लिए कार्य कर रही है और यही कारण है कि आज पूरे हरियाणा में राजनीतिक क्षेत्र में जेजेपी सर्वाधिक लोकप्रिय राजनीतिक दल है जिसमें प्रतिदिन हजारों लोग शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने प्रदेशवासियों से किए गए अपने 75 प्रतिशत से ज्यादा वायदे पूरे किए हैं।

इनमें 75 प्रतिशत प्रदेश के युवाओं को निजी संस्थाओं में आरक्षण एक ऐतिहासिक कदम है। इसके अलावा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में लिए गए निर्णय भी पूरे देश में एक नजीर बने हुए हैं। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में किसानों को आर्थिक आजादी देने का काम भी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पूरा किया है। आज किसानों के खातों में सीधे उनकी फसल का भुगतान करना सुनिश्चित किया गया है जिससे वे आर्थिक रूप से समृद्ध हुए हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि आज की बैठक में आए अमूल्य सुझावों को अमलीजामा पहनाया जाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इससे पूर्व जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन का लगातार विस्तार हो रहा है और पार्टी अपनी नीतियों को लेकर जन जन में जा रही है और उसका प्रतिफल यह मिल रहा है कि लोग जेजेपी परिवार से जुड़ रहे हैं।

जिलाध्यक्ष ने भी सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे जन जन के बीच जाकर पार्टी की कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का प्रचार प्रसार करें ताकि आमजन इन नीतियों से लाभान्वित हो सके। उन्होंने जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला को भरोसा दिलाया कि पार्टी द्वारा निर्धारित मिशन दुष्यंत 2024 को हर हाल में हासिल करेंगे और दुष्यंत चौटाला को प्रदेश का परम सेवक अर्थात मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी के जनकल्याण के दृढ़ निश्चय को पहले से कहीं अधिक संकल्पों से पूरा करेंगे। इस मीटिंग का मंच संचालन युवाजिलाध्यक्ष रणदीप सिंह मटदादू ने किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री भागी राम, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. राधेश्याम शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जगरूप सिंह सकताखेड़ा, कार्यालय प्रभारी डॉ. हरि सिंह भारी,  प्रदेश सचिव सुरेंद्र बेनीवाल, यूएलबी जिला संयोजक राजन वाबा, व्यापार सैल जिला संयोजक अंजनी लढ़ा, जेकेएमएस सैल जिला संयोजक गौरीशंकर बोमरा, बीसी सैल जिला संयोजक पवन सोनी, हलकाध्यक्ष सुधीर कुकणा, प्रगट सिंह भीमां, सुखमंदर सिहाग, युवा हलकाध्यक्ष सुखदेव सिहाग, राजवीर रोड, विक्रम सहारण, संदीप भिड़ासरा, एसी सैल जिला संयोजक गुरजंट तिगड़ी, सरपंच भीम सहारण, पूर्व सरपंच मनजीत सिंह,गुरपाल गंगा, चंद्रयश जैन, रणवीर चाडीवाल, तरसेम मिढ़ा, राजेंद्र कसवां, नीतिन टांडी आदि पदाधिकारी मौजूद थे।