कंचन कटारिया ने नन्ने मुन्ने बच्चों को रैंप वाक ,नृत्य करने की सिखलाई दी

सिरसा बच्चों की प्रतिभा को विकसित करने के उद्देश्य से समर कैंप के तहत लगाए गए प्रशिक्षण शिविर में स्थानीय हुड्डा पार्क में लगभग 30 बच्चों को रैंप वॉक, नृत्य आदि करने का गुर सिखाया जा रहा हैं।
सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप जिसके अध्यक्ष मानक चंद जैन हैं द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में नन्ने मुन्ने बच्चों को रैंप वाक , नृत्य कि बारीकियों के बारे में कंचन कटारिया ,दिव्या मिसेज इंडिया 2019 द्वारा सिखलाई दी जा रही है।
इसके इलावा सिंगर भोला नागराज , देव राज मोयल व् मनमोहन सिंह द्वारा भी बच्चों को सिंगिंग के टिप्स दिए गए। बच्चे भी उत्साह के साथ इस प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण कंचन कटारिया की अगुवाई में लगभग पिछले 4 सप्ताह से दिया जा रहा है।
मिसेज कटारिया ने कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण बच्चों को क्रिएटिव बनाने में फायदेमंद है ताकि बच्चे कुछ सीख कर आगे बढ़ सके। मानक चंद जैन ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ हुनर सीखने की जरूरत है। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर बच्चों को तोहफे भी दिए गए।