home page

चापलूसों से हमेशा दूर रहना चाहिए: रमाकांत शर्मा

बच्चों को बताई कहानी सुनाने व समझने की कला

 | 
The art of telling and understanding stories to children

Newz World Hindi's, Sirsa
सिरसा। नाइन टू वन स्कॉलर्स हैवन स्कूल के प्रांगण में शनिवार को नर्सरी कक्षा से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों को कहानी कहने की कला अर्थात स्टोरी टेलिंग के बारे में बताया गया। स्कूल की प्राचार्या डा. अंजू शर्मा, अध्यक्ष रमाकांत शर्मा तथा निदेशक मिस नेहा शर्मा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहानी को ध्यानपूर्वक सुनने तथा समझने के लिए प्रेरित करते हुए प्रतियोगिता आरंभ की गई। कहानी का विषय था चालाक लोमड़ी और कौआ। कक्षा प्रभारियों द्वारा कहानी के मुख्य चरित्र जैसे कि लोमड़ी और कौआ की भूमिका निर्वाह की गई। कहानी में बताया गया कि कैसे कौआ अपनी तारीफ  सुनकर तथा लोमड़ी की बातों में आकर गाना गाने के लिए तैयार हो जाता है और अपने मुंह से पनीर का टुकड़ा गिराकर गाने लगता है और चालाक लोमड़ी वह टुकड़ा उठा कर जल्दी से वहां से भाग जाती है। इस कहानी से यह शिक्षा मिलती है कि हमें किसी की बातों में नहीं आना चाहिए तथा चापलूसों से दूर रहना चाहिए। बच्चों ने कहानी बड़े उत्साह से सुनी। इसके साथ-साथ कक्षा पहली से आठवीं तक अन्तर प्रतियोगिता, स्पेलेथन तथा टेबल रेसिटेशन का आयोजन भी किया गया। स्पेलेथन अर्थात अलग-अलग कठिनाई स्तरों की शब्दावली को समृद्ध करना तथा दूसरी प्रतियोगिता टेबल रेसिटेशन अर्थात मौखिक पहाड़े प्रतियोगिता करवाई गई। बच्चों ने बढ़-चढ़ कर इस प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों को विद्यालय में 11 बजकर 50 मिनट पर स्क्रीन पर आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग भी दिखाई गई तथा इससे संबंधित कुछ तथ्य स्कूल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा द्वारा बच्चों के साथ सांझा किए गए। आदित्य एल-1 की और भी बहुत सी जानकारियां बच्चों को दी गई। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थी तथा अध्यापक मौजूद थे।