home page

संस्था सदस्यों ने एंटी नारकोटिक सैल में किया पौधारोपण

Organization members planted saplings in Anti Narcotic Cell
 | 
Organization members planted saplings in Anti Narcotic Cell

Newz World Hindi's, Sirsa
सिरसा। बाबा सरसाईनाथ ट्रस्ट की ओर से एंटी नारकोटिक सैल के प्रांगण में कर्मचारियों के साथ पौधारोपण अभियान चलाया गया। ट्रस्ट के प्रधान रविंद्र सैनी ने बताया कि अभियान के तहत संस्था सदस्यों द्वारा दर्जनों छायादार व औषधीय पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर प्रधान रविंद्र सैनी ने कहा कि बदलते मौसम के साथ अधिक से अधिक पौधारोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण का संतुलन बढ़ रहा है। पेड़ों की हो रही अंधाधुंध कटाई व वाहनों की बढ़ती संख्या ने भी वातावरण को प्रदूषित कर दिया है। सैनी ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे और उनके पेड़ बनने तक देखभाल भी करनी होगी। अगर हमारी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देना है तो हमें अभी से मिलकर प्रयास करने होंगे और आमजन को गंभीर होती इस समस्या के प्रति जागरूक करना होगा। उन्होंने बताया कि अब तक संस्था ने 200 से अधिक पौधे लगा दिये हंै और उनकी निरंतर देखभाल भी कर रहे हंै। संस्था का लक्ष्य 1000 फलदार पौधे लगाने का है, जिससे वे जल्द पूरा करेंगे। इस मौके पर सचिव डा. सुरेंद्र हांडा, खजांची प्रवीण कपूर, डा. सुमित सैनी मौजूद थे।