home page

PM Modi Birthday भाजपा महिला मोर्चा ने हवन यज्ञ कर की सेवा पखवाड़़े की शुरूआत

मुख्यमंत्री सहित सभी भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों ने हवन यज्ञ में डाली आहूति
 | 
े

सिरसा। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा महिला मोर्चा की ओर से चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में हवन यज्ञ किया गया। मुख्यमंत्री सहित सभी भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों ने हवन यज्ञ में आहूति डालकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की।

े

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जसविंद्र पाल पिंकी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसका दायित्व महिला मोर्चा को भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री की नीतियों एवं कार्यक्रमों में गरीब कल्याण एवं सेवा सर्वप्रिय है, उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के तहत चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 24 सितंबर तक जिले में रक्तदान शिविर, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्ड बनवाने व उनका वितरण कर गरीब कल्याण के मार्ग करने हेतु वह देश भर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने हेतु समर्पित है। 25 सितंबर को हम सब के प्रेरणादायक केंद्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बूथ स्तर पर उनके चित्र को पुष्पांजलि अर्पण कर उनके व्यक्तित्व के बारे में चर्चा की जाएगी।

26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम किए जायेंगे व 2 अक्टूबर को सफाई अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अगवाई में 1 सितंबर से 15 सितंबर तक हर प्रत्येक ग्राम के घर से मिट्टी संग्रह करने का अभियान चलाया गया। यह मिट्टी सभी ब्लॉक स्तर, जिला स्तर व प्रदेश स्तर से एकत्रित होकर दिल्ली में शहीद स्मारक में बनने वाली अमृत वाटिका को समर्पित होनी है, जिसमें मुख्य अतिथि देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला सहित तमाम महिला मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थे।