home page

4 सितंबर को राष्ट्रीय किसान मंच उपायुक्त कार्यालय पर करेगा प्रदर्शन: प्रहलाद सिंह

 | 
Rashtriya Kisan Manch

Newz World Hindi's, Sirsa
सिरसा। राष्ट्रीय किसान मंच की मीटिंग प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह केवल, हलका रानियां प्रधान प्रिंस सिंह, राष्ट्रीय उपप्रधान गोरा सिंह व प्रगट सिंह लहंगेवाला, हलका चौपटा प्रधान दलीप सिंह रायपुरिया, हलका सिरसा प्रधान प्रकाश सिंह, सचिव दर्शन सिंह भंगू, उपप्रधान आजाद सिंह डिंग, बनवारी लाल फौजी, जसपाल सिंह, जरनेल सिंह अलीकां, कुलदीप सिंह, स्वर्ण सिंह, बीकर सिंह झिड़ी, बलकार सिंह जोश आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। मीटिंग में किसानों की समस्याओं बारे चर्चा करते हुए प्रहलाद सिंह ने बताया कि लम्बे समय से किसानों की बीमा क्लेम राशि बकाया पड़ी है। कंपनी द्वारा ऑब्जेक्शन लगा कर बीमा क्लेम में देरी की जा रही है, जबकि सरकार की जिम्मेवारी बनती है किसानों को बीमा क्लेम सही समय पर दिलाया जाए। सरकार अपनी जिम्मेवारी नहीं निभा रही है, जिसके चलते कम्पनी अपनी मन मर्जी चला रही है। जिला प्रधान बलवत सिंह ने कहा कि बाढ़ से सिरसा और हरियाणा में किसानों की फसलों व पशुओं, मकान जान माल का बहुत नुकसान हुआ है, जिसका सरकार किसानों को मुआवजा दे। मीटिंग में सर्व सम्मति से फैसला लिया गया की 4 सितंबर 2023 को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। बीमा क्लेम और बाढ़ से हुए नुकसान के लिए टीम गठित की गई, जो गांव-गांव जाकर किसानों से 4 तारीख को होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सिरसा पहुंचने की अपील करेगी। उन्होंने कहा कि हर बार बीमा क्लेम के लिए किसानों को सडक़ों पर आकर प्रदर्शन करना पड़ता है।