home page

हजारों लोग हो रहे सेहत हैल्थ कार्ड से लाभांवित: संदीप बंसल

मानव सेवा समिति द्वारा चार महिलाओं की सेहत हैल्थ कार्ड से डिलीवरी करवाकर मानवता भलाई का कार्य किया गया है
 | 
s
सिरसा। मानव सेवा परमो धर्म को सर्वोपरि मानते हुए समाज सेवा में समर्पित मानव सेवा समिति द्वारा चार महिलाओं की सेहत हैल्थ कार्ड से डिलीवरी करवाकर मानवता भलाई का कार्य किया गया है। संस्था के सचिव संदीप बंसल ने बताया कि सेहत हैल्थ कार्ड से हजारों लोगों लाभांवित हो रहे हंै। उन्होंने बताया कि गांव गुसाईआना निवासी सुनील, बाजेकां निवासी सुभाष, नुहियांवाली निवासी राजेंद्र कुमार व नाहरा पंजाब निवासी गुरजीत सिंह ने संस्था से सेहत हैल्थ कार्ड बनवाया था। सुनील की पत्नी मूर्ति, राजेंद्र की पत्नी पूजा, सुभाष की पत्नी रेखा व गुरजीत सिंह की पत्नी सिमरजीत कौर को प्रसव पीड़ा होने पर डबवाली रोड स्थित होली नॢसंग होम में दाखिल करवाया गया। इसके बाद संस्था से संपर्क किया गया। अस्पताल की महिला चिकित्सक डा. शिखा गोयल ने अलग-अलग समय में चारों महिलाओं की सफलतापूर्वक डिलीवरी करवाई। डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हंै। महिला के परिजनों ने महिला चिकित्सक व संस्था मानव सेवा समिति का आभार व्यक्त किया। परिजनों ने कहा कि सेहत हैल्थ कार्ड उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आमजन आह्वान किया कि वे सेहत हैल्थ कार्ड जरूर बनवाएं, ताकि जरूरत पडऩे पर उपचार में मदद हो सके।