home page

सरपंच गुरमेज सिंह संधू सहित 50 लोगों ने प्रयास संस्था को किया ज्वाइन

 | 
सरपंच गुरमेज सिंह संधू सहित 50 लोगों ने प्रयास संस्था को किया ज्वाइन

सिरसा।

प्रयास संस्था और शहीद भगत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक अरोड़ा और महासचिव राहुल कामरा ने गांव करीवाला के सरकारी स्कूल में जाकर बच्चों को नशे से दूर रहने व नशा न करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान उनके विचारों से प्रभावित होकर सरपंच गुरमेज सिंह संधू व 50 लोगों ने प्रयास संस्था और शहीद भगत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट को ज्वाइन किया।


प्रयास संस्था के अध्यक्ष दीपक अरोड़ा और महासचिव राहुल कामरा ने बताया कि प्रयास संस्था एडीजीपी श्रीकांत जाधव के नेतृत्व में कार्य कर रही है जिसका उद्देश्य हमारे प्रदेश हरियाणा को नशा मुक्त करना है जिसके तहत गांव करीवाला रनिया में जाकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि कोई भी नशा हो वो व्यक्ति को मानसिक रूप से बीमार बना देता है और एक समय बाद वो व्यक्ति नशा करने के लिए कुछ भी कीमत चुकाने को तैयार हो जाता है, लेकिन यह गलत है। नशे में पैसा बर्बाद करने की बजाए व्यक्ति को वह पैसा सत्कर्मों में लगाना चाहिए जिससे उसका चरित्र का निर्माण होगा, साथ ही सामाजिक कद भी बढ़ेगा।


इस दौरान मास्टर महेंद्र सिंह व सरपंच गुरमेज सिंह संधू ने बताया कि युवाओं को नशे की गर्त में जाने से बचाने के लिए जरूरी है कि वे विभिन्न खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें व परिजन अपने बच्चों को सुबह जल्दी उठने व जल्दी सोने की आदत डालेंं। इससे न केवल स्वास्थ्य बेहतर रहता है बल्कि शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि नशा समाज में फैलती एक ऐसी कुरीति है जो देश के भविष्य को अंधकारमय बनाने का काम कर रही है। इस मौके पर दीपक अरोड़ा, राहुल कामरा, अमोलक सिंह रंधावा, बलविंदर सिंह लालका, सरपंच गुरमेज सिंह संधू, राज सिंह, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, राज कौर, सुषमा, गुरमीत सिंह, अंगद कुमार, मनोज कुमार, विकास, कुलदीप सिंह, गुरजंट सिंह, कृष्ण कुमार, जयपाल, संजय कुमार ,नीरज कुमार, अरुण गुप्ता, किशोर राम आदि उपस्थित थे।