home page

Today Rain watch : देश में आज बारिश का रेड अलर्ट, वज्रपात के साथ खूब भीगेंगे ये 20 प्रदेश

Today Rain watch: Red alert for rain in the country today, these 20 states will get drenched with thunderstorms
 | 
कक

नई दिल्ली
Weather Report: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तांडव मचाने के बाद अब लौटता हुआ मानसून उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड में तबाही का अलर्ट दे रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में यलो और रेड अलर्ट जारी किया है।

weather update Today rain alert : हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तांडव मचाने के बाद अब लौटता हुआ मानसून उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड में तबाही का अलर्ट दे रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में यलो और रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक और केरल में भारी बारिश होने का अनुमान है।


वहीं दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, तेलंगाना, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वोत्तर राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम में मध्यम बारिश और पूर्वी राजस्थान, बिहार, झारखंड, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, पश्चिमी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।


उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण अब तक 19 मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में रेड अलर्ट है। मौसम विभाग ने 17 सितंबर का इसी तरह बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। 11 सितंबर को सामान्य से 398 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि 13 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश और 13 से 15 सितंबर तक उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट है।


बिहार-झारखंड
मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार में 15 सिंतबर को हल्की,मध्यम से व्यापक वर्षा के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना हे। इसके साथ 13-15 सितंबर के दौरान झारखंड में बिजली गिरने के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।


महाराष्ट्र और गोवा

15 सितंबर को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट और मराठवाड़ा में हल्की, मध्यम से व्यापक बारिश, आंधी और बिजली गिरने के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

दक्षिण भारत
मौसम विभाग ने बताया है कि 12 सितंबर को केरल और माहे में हल्की व मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 12 और 15 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में और 14 और 15 सितंबर को तेलंगाना में भारी वर्षा होने की संभावना है।


पूर्वोत्तर
मौसम विभाग ने बताया है कि 12 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ होगी। 15 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग अलग बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

ओडिशा-पश्चिम बंगाल
14 और 15 सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा में भारी बारिश के साथ वज्रपात की घटनाओं की संख्या में तेजी आएगी। 13 से 15 सितंबर के दौरान ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। ओडिशा में 12 और 13 सितंबर को भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। वर्षा के इस मौसम में आप सभी लोगों से आग्रह है कि कच्चे एवं भारी जल भराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करें।सावधान रहें, सुरक्षित रहें !

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़
मौसम विभाग ने बताया है कि 15 सिंतबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 13 से 15 सितंबर के बीच मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया है कि छत्तीसगढ़ में 12 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वर्षा के इस मौसम में आप सभी लोगों से आग्रह है कि कच्चे एवं भारी जल भराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करें।सावधान रहें, सुरक्षित रहें !

असम और मेघालय

असम और मेघालय में 12 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वर्षा के इस मौसम में आप सभी लोगों से आग्रह है कि कच्चे एवं भारी जल भराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करें।सावधान रहें, सुरक्षित रहें !


आंध्रप्रदेश

आंध्रप्रदेश में 12 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वर्षा के इस मौसम में आप सभी लोगों से आग्रह है कि कच्चे एवं भारी जल भराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करें।सावधान रहें, सुरक्षित रहें !

# Red Alert
# yellow alert
# monsoon
# heavy rainfall
# rain
# rain alert
# Weather forecast
# weather update
# weather report
# Weather Forecast
# monsoon