home page

69th National Film Awards 2023 : 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की सूची की गई जारी

 | 
69th National Film Awards 2023 : 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की सूची की गई जारी

69th National Film Awards 2023 List: 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की सूची 24 अगस्त, 2023 गुरुवार को जारी की गई। भारत में सिनेमा जगत के कलाकारों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।   भारत में प्रसिद्ध राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वर्ष 1954 में शुरू किया गया था। इस पुरस्कार सम्मान समारोह को भारत सरकार के फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा आयोजित किया जाता है 

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए इस बार के विजेताओं की घोषणा नई दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर से की गई। आपको बता दें कि इस समारोह में कैलेंडर वर्ष 2021 में विभिन्न भाषाओं में निर्मित सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्मों की विभिन्न कैटेगोरी में विजेताओं की घोषणा की गई।

69वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के लिए इस बार की ज्यूरी में यतेंद्र मिश्रा, केतन मेहता, नीरज शेखर, बसंत साईं और नानू भसीन शामिल हैं। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सहित कई श्रेणियों में 2021 के विजेताओं की घोषणा की गई। 2021 में आर माधवन की 'रॉकेटरी' को बेस्ट फीचर फिल्म घोषित किया गया। श्रेष्ठ अभिनेता के खिताब से फिल्म पुष्पा के अभिनेता अल्लु अर्जुन और श्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब से फिल्म गंगूबाई के लिए आलिया भट्ट और मिमी के लिए कृति सेनन को नवाजा गया।   आपको बता दें कि वर्ष 2021 में सबसे ज्यादा चर्चाओं में रही और सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली निदेशक विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को इस दौरान नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म कैटेगरी में विजेता चुना गया|

69th National Film Awards: Winners List बेस्ट फीचर फिल्म: रॉकेट्री बेस्ट डायरेक्टर: निखिल महाजन, गोदावरी संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म: आरआरआर राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार: द कश्मीर फाइल्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: अल्लू अर्जुन, पुष्पा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: आलिया भट्ट, गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सेनन, मिमी सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: पंकज त्रिपाठी, मिमी सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: पल्लवी जोशी, द कश्मीर फाइल्स सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार: भाविन रबारी, छैलो शो सर्वश्रेष्ठ पटकथा (मूल): शाही कबीर, नयट्टू सर्वश्रेष्ठ पटकथा (रूपांतरित): संजय लीला भंसाली और उत्कर्षिनी वशिष्ठ, गंगूबाई काठियावाड़ी सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक: उत्कर्षिनी वशिष्ठ और प्रकाश कपाड़िया, गंगूबाई काठियावाड़ी सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक (गीत): देवी श्री प्रसाद, पुष्पा सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (पृष्ठभूमि संगीत): एमएम कीरावनी, आरआरआर सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक: काला भैरव, आरआरआर सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका: श्रेया घोषाल, इराविन निज़ल सर्वश्रेष्ठ गीत: चंद्रबोस, कोंडा पोलम का धम धम धम सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: सरदार उधम|