home page

गांवों में बसपा का सैक्टर व बूथ मजबूत करो अभियान जोर शोर से जारी

 | 
गांवों में बसपा का सैक्टर व बूथ मजबूत करो अभियान जोर शोर से जारी


सिरसा। बहुजन समाज पार्टी के गांव गांव चलो अभियान के तहत आज सिरसा जिले की रानियां विधानसभा के गांव ढुढियांवाली में बसपा प्रदेश सचिव भाई रोहित गर्वा पहुंचे। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों व युवा साथियों द्वारा फूल मालाओं द्वारा स्वागत किया गया। बस स्टेंड ढुडियांवाली से मोटरसाइकिल के काफिले के साथ मीटिंग स्थल पर पहुंचे। रोहित गर्वा ने कहा कि आने वाला समय बहुजन समाज पार्टी का है। हरियाणा की सत्ता में बैठे लोगों के जन विरोधी मंसूबों को जनता भांप चुकी है।

उनका लोकहित से कोई सरोकार नहीं है। ऐसे लोगों को जनता आगामी चुनाव में हार का मुंह दिखाकर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी व समता मूलक समाज के हितैषी की नीतियों वाली बसपा सरकार बनाने का काम करेगी। आज जमीनी स्तर पर मजबूत हो रहीं बसपा से सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों की नींद उड़ रही है। इस उड़ी नींद के समर्थक दल के नेता कभी देश के मुम्बई तो कभी कनार्टक में अपनी खोई हुई सत्ता की जमीन पाने के लिए फडफ़ड़ा रहे हैं। इसलिए इस देश की जनता अब गुमराह होने वाली नहीं है। रोहित गर्वा ने कहा कि समय की नजाकत को देखते हुए किसी की बातों और बहकावे में ना आएं। अपने वोट की कीमत समझें।

लीलुराम आसखेडा़ प्रदेश सचिव ने कहा कि बसपा ने हमेशा अपने समाज के हितों को ध्यान में रखकर ही निर्णय लिये हैं। इस अवसर पर मंच का संचालन सुरेश बणी विधानसभा अध्यक्ष ने किया। इस मौके पर गुरदीप कम्बोज लोकसभा प्रभारी सिरसा, जिला सचिव पुष्पेन्द्र शास्त्री, रानियां विधानसभा उपाध्यक्ष कुलदीप मेहरा बाहिया, सुभाष दमदमा, ऐलनाबाद के हलका अध्यक्ष सुरेश गांधी, ऐलनाबाद विधानसभा महासचिव महेंद्र नीमला, दलीप कुस्सर, दलवीर खारियां, मोहन लाल खारियां, रामकुमार खारियां, राजवीर फतेहपुरिया, कैलाश फतेहपुरिया सहित अन्य उपस्थित थे।