home page

राजस्थान से बिहार तक, महिला अपराधों पर अनुराग ठाकुर ने राज्य सरकारों को घेरा

 | 
राजस्थान से बिहार तक, महिला अपराधों पर अनुराग ठाकुर ने राज्य सरकारों को घेरा


बिहार और राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अफराधों को लेकर आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की. अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिहार में महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ता जा रहा है. राजस्थान में भी 10 लाख से ज्यादा घटनाएं दर्ज हुईं. यहां एक मंत्री ने अपनी ही सरकार से सवाल पूछा तो उसे बर्खास्त कर दिया गया. राज्य में अब अराजकता का माहौल है.

अनुराग ठाकुर ने कहा कि बेगुसराय में जो हुआ वो हमारे सामने है. नीतीश कुमार ने घटना पर एक शब्द नहीं कहा. राजस्थान महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में नंबर एक पर है. पिछले चार साल में यहां महिलाओं के खिलाफ अपराध के 1.09 लाख मामले हुए हैं. भारत रेप के 22 फीसदी मामले अकेले राजस्थान से सामने आए हैं. अपराधियों के खिलाफ कार्रावाई करने के बजाय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने एक मंत्री को बर्खास्त कर दिया, जो महिलाओं के खिलाफ अपराध पर आवाज उठा रहे थे.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को भी घेरा. कहा कि प्रियंका जी कहती हैं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं मगर राजस्थान पर चुप रह सकती हूं. उन्होंने कहा कि दौसा में रेप और हत्या, उदयपुर में दुष्कर्म कर 8 टुकड़े करके फेंक दिया जाता है, जोधपुर में मुख्यमंत्री के गृह जिला में रेप होता है तो लड़की हैं लड़ सकती हूं कहने वाले कहा गए?