आयुष्मान भव्य प्रोग्राम के तहत स्वास्थ्य मेलो का आयोजन होगा कल: सिविल सर्जन

आयुष्मान भव: प्रोग्राम के तहत स्वास्थ्य मेलो का आयोजन सिरसा जिले के गांव जमाल, गांव डिंग में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर महेंद्र कुमार भादू ने बताया कि आयुष्मान भव: प्रोग्राम के तहत ग्रामीण स्तर पर आभा आईडी बनाई जाएगी व आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे और टीबी के मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरित की जाएगी।
अंगदान महादान के शपथ पत्र भी भरवाए जाएंगे। इस मेलों में विशिष्ट चिकित्सकों के द्वारा मरीजों की जांच भी की जाएगी जिसमें जनरल फिजिशियन, जनरल सर्जन, हड्डियों के मरीजों की जांच, महिलाओं की जांच, आंखों की जांच, नशा मुक्ति पखवाड़ा व गैर संचारी रोगों से संबंधित लोगों की जांच की जाएगी। वह गांव में डेंगू मलेरिया की जानकारी और फॉगिंग भी करवाई जाएगी।
आज की मीटिंग में सिविल सर्जन द्वारा आयुष्मान भव: सभी उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दिए।उप सिविल सर्जन डॉ. बुद्ध राम ने बताया कि अनेक प्रकार के कार्यक्रम होंगे जैसे कि सेवा पखवाड़ा, स्वच्छता पखवाड़ा, रक्तदान अंगदान की शपथ, आयुष्मान आपके द्वार, ग्रामीण स्तर पर आयुष्मान मेले व आयुष्मान सभा जैसे प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर उप सिविल सर्जन डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन डॉ. राजेश चौधरी, उप सर्जन डॉ. विपुल गुप्ता, प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन कुमार , वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दहिया, उप सिविल सर्जन डॉ. गौरव अरोड़ा, उप सर्जन सर्जन डॉ. प्रमोद शर्मा नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत उपस्थित थे।