home page

G-20 के डिनर में दुनिया ने देखी भारत की संगीत विरासत, गंधर्व अटोद्यम था मुख्य आकर्षण

 | 
G-20 के डिनर में दुनिया ने देखी भारत की संगीत विरासत, गंधर्व अटोद्यम था मुख्य आकर्षण


नई दिल्ली में दो दिन तक चले जी 20 शिखर सम्मलेन का आज समापन हो गया है. G20 शिखर सम्मेलन में देश भर की संगीत परंपराओं का प्रदर्शन किया गया. सम्मेलन के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जी 20 सदस्यों के लिए डिनर का आयोजन किया. इस भव्य डिनर में दुनिया ने भारत की अलग-अलग संगीत विरासत की झलक देखी.


आयोजन के दौरान मुख्य आकर्षण ‘गंधर्व अटोद्यम’ था. यह एक अद्वितीय संगीतमय मिश्रण है, जिसमें पूरे भारत के संगीत वाद्ययंत्रों की एक एक्सिलेंट सिम्फनी शामिल है, जो शास्त्रीय वाद्ययंत्रों के समूह के साथ हिंदुस्तानी, लोक और समकालीन संगीत का प्रदर्शन करती है.