home page

पहलवानों व किसान-मजदूरों के समर्थन में राष्ट्रीय किसान मंच लगाएगा पक्का मोर्चा: प्रहलाद सिंह

 | 
पहलवानों व किसान-मजदूरों के समर्थन में राष्ट्रीय किसान मंच लगाएगा पक्का मोर्चा: प्रहलाद सिंह


सिरसा। राष्ट्रीय किसान मंच की टीम जंतर-मंतर पर बैठे पहलवानों व किसान-मजदूरों की समस्याओं को लेकर रानियां तहसील में पक्का मोर्चा लगाएगी। इसके बाद भी सरकार ने बात नहीं मानी तो सिरसा व कालांवाली में भी मोर्चा लगाया जाएगा। राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा व प्रदेशाध्यक्ष लक्खा सिंह अलीकां ने एक संयुक्त बयान में बताया कि रामा मंडी में लगी रिफाइनरी से हो रहे प्रदूषण से परेशान गांवों के लोगों के समर्थन में मंच ने उपायुक्त को एक पत्र दिया था, लेकिन प्रशासन की ओर से इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया।

प्रशासन की बेरूखी पर कमेटी बनाकर निर्णय लिया गया है कि इस समस्या को लेकर हरियाणा-पंजाब बॉर्डर को सील किया जाएगा। यही नहीं मुख्यमंत्री के सिरसा प्रवास के दौरान इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया जाएगा।

इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो संयुक्त किसान मोर्चा से बातचीत कर बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि किसान-मजदूर भी लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर जूझ रहे हंै, लेकिन अधिकारी उनकी समस्याओं को जानकर भी अनदेखा कर रहे हंै। किसान नेताओं ने कहा कि अधिकारियों की इस बेरूखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।