home page

प्रज्ञान के बगल में सोया लैंडर विक्रम, ISRO ने बताया अब आगे क्या करेगी ये जोड़ी?

 | 
प्रज्ञान के बगल में सोया लैंडर विक्रम, ISRO ने बताया अब आगे क्या करेगी ये जोड़ी?


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की ओर से भेजे गए चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान के बाद अब लैंडर विक्रम भी स्लीप मोड में चला गया है. इसरो के वैज्ञानिकों के मुताबिक चंद्रयान-3 ने अपना काम पूरा कर लिया है. चंद्रयान से जैसी उम्मीद की गई थी, उससे बेहतर परिणाम देखने को मिले हैं. इस जानकारी के साथ ही इसरो ने ‘मून हॉप’ की खास तस्वीर भी शेयर की है.


चांद की जमीं पर मौजूद रोवर प्रज्ञान और लैंडर विक्रम की जानकारी देते हुए इसरो ने ट्वीट किया है. ट्वीट के जरिए बताया गया है कि विक्रम लैंडर को आज भारतीय समय के मुताबिक 8 बजे स्लीप मोड में भेज दिया गया है. वैज्ञानिकों ने बताया कि लैंडर रिसीवर को चालू रखा गया है और सोलर एनर्जी खत्म होने के बाद विक्रम लैंडर, रोवर प्रज्ञान के बगल में स्लीप मोड में पहुंच गया है. अब हर किसी को 22 सितंबर को विक्रम और प्रज्ञान के फिर से एक्टिव होने की उम्मीद है.