UGC NET June 2023: कब होगी परीक्षा, किस डेट तक कर सकते हैं आवेदन? जानें सब कुछ
May 12, 2023, 08:08 IST
| 
UGC NET June 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने UGC NET जून 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के जरिए 31 मई तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. वहीं एप्लीकेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट 1 जून 2023 है.
जारी शेड्यूल के अनुसार कैंडिडेट्स अपने ऑनलाइन एप्लीकेशन में 2 और 3 जून 2023 तक करेक्शन भी कर सकते हैं. UGC NET June 2023 Exam, 13 जून से 22 जून 2023 तक आयोजित किया जाएगा. UGC NET June 2023 Exam कुल 83 विषयों के लिए आयोजित किया जाएगा.