जिला स्तरीय स्कूली तीरंदाजी ट्रायल में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

Newz World Hindi's, Sirsa
सिरसा। बाल भवन स्थित ट्रयू एम्स स्पोट्र्स क्लब सिरसा के खेल मैदान में जिला स्तरीय विद्यालय तीरदांजी ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल प्रतियोगिता में जिला सिरसा के सभी विद्यालयों से 200 के लगभग तीरंदाज युवा खेलकूद प्रतियोगिता में उपस्थित हुए।
प्रतिभागियों के लिए तीन आयु वर्ग अंडर-14, 17 व 19 रखे गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूनम नागपाल जिला बाल कल्याण अधिकारी सिरसा ने किया। उनके साथ एईओ अनिल कुमार व हरबंस सिंह कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा, नवजीत सिंह, राजेंद्र कंबोज, यतींद्र नेहरा, राकेश सहरण, कन्वीनर अवतार सिंह, राकेश दहिया, राकेश वर्मा, कोच विपिन, रोबिन भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यातिथि पूनम नागपाल ने कहा कि खेल मनुष्य जीवन का अह्म हिस्सा हंै। उन्होंने कहा कि खेल न केवल हमें शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हंै, बल्कि मानसिक रूप से भी परिपक्व बनाते हंै। नागपाल ने कहा कि सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को बड़े-बड़े पदों पर नौकरियां दी जा रही है। उन्होंने कहा कि खेलों में भी करियर की अपार संभावनाएं हंै और युवा शुरू से ही एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। नागपाल ने बताया कि ट्रायल प्रतियोगिता के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता को आयोजित करवाने में विपिन कंबोज, विकास कंबोज, सुमेर दहिया, सुरेंद्र कंबोज, चरणजीत सिंह, रणवीर बांगड़वा, भगवान सिंह का विशेष सहयोग रहा।