home page

सिरसा के गणेश मंदिर में सप्ताहिक हवन यज्ञ का आयोजन

जीओ गीता परिवार सिरसा के तत्वावधान में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञाननंद महाराज की पावन प्रेरणा से करवाया हवन यज्ञ
 | 
े

सिरसा। जीओ गीता परिवार सिरसा के तत्वावधान में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञाननंद महाराज की पावन प्रेरणा से नोहरिया बाजार स्थित श्री गणेश मंदिर में सप्ताहिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

े

मीडिया कोर्डिनेटर मोहित सोनी ने बताया कि जीओ गीता परिवार सिरसा द्वारा प्रत्येक रविवार व मासिक मकर सक्रांति पर हवन यज्ञ का आयोजन किया जाता है। संरक्षक लेखराज सचदेवा ने कहा कि हवन यज्ञ करने से घर मे सुख समृद्धि शांति का वास होता है, इसलिए सभी को हवन यज्ञ करवाना चाहिए।

े

इस अवसर पर संरक्षक सिकंदर खट्टर व कृष्ण वधवा, संयोजक राजू अरोड़ा, यज्ञ संयोजक सचिव दीपेश गुप्ता, सचिव मनोज सचदेवा, कोषाध्यक्ष संदीप मेहता, सह कोषाध्यक्ष जीवन कालड़ा, पुरषोत्तम शर्मा, जुगल तिवाडी, रितु अरोड़ा, भावना अरोड़ा, सुनीता सचदेवा,उषा मेहता, पूनम तिवाडी, रेखा सचदेवा, सायरा सोनी, जितेंद्र चिम्पा, अनिल बंसल, अनिल कंन्दोई, कृष्ण मलिक, राघव शर्मा, मोहित शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।