home page

कालांवाली में उत्साह व हर्षाेल्लास से मनाया 74वां गणतंत्र दिवस, आयुक्त हिसार मंडल गीता भारती ने किया ध्वजारोहण

आयुक्त हिसार मंडल गीता भारती ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की ली सलामी, उत्कृष्टï कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व बच्चों को किया सम्मानित
 | 
kl

Newz World Hindi's, Sirsa, कालांवाली। आयुक्त हिसार मंडल गीता भारती ने वीरवार को 74वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय बिशनामल जैन सरस्वती विद्यामंदिर डबवाली रोड कालांवाली में आयोजित उपमंडल स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत कर ध्वज फहरा कर आकर्षक परेड का निरीक्षण व मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक व देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा और समारोह में पीटी शो, परेड व मार्च पास्ट भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। समारोह में जिला नगर आयुक्त डा. किरण सिंह, डीएसपी याद राम, पंचायत राज एसडीओ राय सिंह सिंघु आदि मौजूद थे।

se

आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था
आयुक्त हिसार मंडल गीता भारती ने 74वें गणतंत्र दिवस पर उपमंडल वासियों को बधाई देते हुए कहा कि सन 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। गणतंत्र दिवस के साथ हमारे देशभक्तों के त्याग और बलिदान की एक लंबी गौरवगाथा जुड़ी हुई है, देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं।  

df
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओÓ कार्यक्रम के फलस्वरूप प्रदेश में जन्म के समय लिंगानुपात की दर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन-1091 और दुर्गा शक्ति एप, दुर्गा शक्ति रेपिड एक्षन फोर्स और दुर्गा शक्ति वाहिनी की स्थापना की गई है।महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया गया है। राज्य सरकार हरियाणा पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 15 प्रतिशत करने के लिए कृतसंकल्प है।

सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले 10वीं व 12वीं कक्षा के छात्रों को लगभग 6 लाख टैबलेट मुफ्त दिए हैं
उन्होंने कहा कि प्रदेश में संस्कार और रोजगार से युक्त शिक्षा देने के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की जा रही है। इसे प्रदेश में वर्ष-2025 तक पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। प्रदेश में के.जी. से लेकर पी.जी. तक की शिक्षा एक ही परिसर में देने की अवधारणा पर काम किया जा रहा है। प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं देने के लिए 126 नए संस्कृति मॉडल स्कूल खोले गए हैं। सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले 10वीं व 12वीं कक्षा के छात्रों को लगभग 6 लाख टैबलेट मुफ्त दिए हैं। तकनीकी संस्थानों में उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण के लिए उद्योगों के साथ एम.ओ.यू. किए गए हैं। हमारे युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में अग्रणी रहें, इसके लिए सुपर-100 प्रोग्राम चलाया जा रहा है। यह गर्व की बात है कि इसके तहत कोचिंग पाने वाले विद्यार्थी आई.आई.टी. मेंस और नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में मेरिट में स्थान प्राप्त कर रहे हैं।

ओलिंपिक व अन्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने ओलिंपिक व अन्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। गत वर्ष जून माह में हमने 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021Ó का सफल आयोजन किया। इन खेलों में हमारे खिलाड़ियों ने 137 पदक जीतकर देष में पहला स्थान हासिल किया। आज हरियाणा की गिनती देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों में होती है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां पढ़ी-लिखी पंचायतें हैं। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य भी है, जिसने शासन में पंचायती राज संस्थाओं की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए अंतर-जिला परिषद का गठन किया है।

बच्चों ने देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक  कार्यक्रम से समां बांधा
समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक  कार्यक्रम से समां बांधा। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं का प्रदर्शन करती हुई झांकियों ने दर्शकों की तालियां बटौरी। समारोह में हिसार मंडल आयुक्त गीता भारती ने बेहतर कार्य क रने वाले अधिकारियों, क र्मचारियों को प्रशंसापत्र देकर सम्मानित कि या गया। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।