Fifa World Cup: आज होगा फैसला कौन बनेगा वर्ल्ड चैंपियन France या Argentina

Newz World Hindi's Qutar।
Fifa World Cup:
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में शनिवार रात को हुए मुकाबले में क्रोएशिया Croatia ने तीसरे स्थान पक्का कर लिया है। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में क्रोएशिया Croatia ने मोरक्को Morocco को हराया। यह मुकाबला सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों के बीच खेला गया। वहीं आज रविवार रात को Fifa World Cup का फाइनल मुकाबला होगा जिसमें अर्जेंटीना और फ्रांस की होगी भिड़ंत। अब यह देखना होगा कि इस फाइनल मुकाबले में कौन सी टीम विजेता बनती है और Fifa World Cup 2022 अपने नाम करती है।
फाइनल में आज होगी फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच भिडंत
फीफा वर्ल्ड कप Fifa World Cup का फाइनल मुकाबला रविवार को फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। फ्रांस डिफेंडिंग चैंपियन France defending champion
है और वह अपना खिताब बचाने उतरेगा। वहीं अर्जेंटीना Argentina के पास 36 साल बाद टूर्नामेंट जीतने का मौका होगा। अर्जेंटीना Argentina के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी Lionel Messi के पास वर्ल्ड चैंपियन बनने का आखिरी मौका है। मेसी और उनकी टीम के सामने सामने युवा किलियन एम्बाप्पे kilian mbappe को रोकने की बड़ी चुनौती होगी।
क्रोएशिया Croatia ने मोरक्को Morocco को 2-1 से हराया
फीफा वर्ल्ड कप 2022 (Fifa World Cup) में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले को क्रोएशिया Croatia ने 2-1 से अपने नाम कर लिया। खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम Khalifa International Stadium में खेले गए मुकाबले में क्रोएशिया Croatia ने मोरक्को Morocco को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ ही क्रोएशिया Croatia टूर्नामेंट में तीसरे और मोरक्को चौथे स्थान पर रहा। क्रोएशिया Croatia की टीम 2018 में हुए पिछले वर्ल्ड कप की उपविजेता थी। इससे पहले 1998 में भी टीम टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रही थी।
तीसरे स्थान के मुकाबले का हाल
Croatia और मोरक्को Morocco के बीच तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में मैच के शुरुआती नौ मिनट में ही दो गोल हो गए। सातवें मिनट में क्रोएशिया Croatia के ग्वार्दियोल guardiol ने हेडर से गोल किया। उनके इस बेहतरीन गोल से टीम ने मुकाबले में 1-0 से बढ़त बना ली। इस गोल को इवान पेरिसिच Ivan Perisic ने असिस्ट किया था। हालांकि यह बढ़त ज्यादा समय तक नहीं रही। मोरक्को के अशरफ दारी Ashraf Dari ने 9वें मिनट में गोल कर मुकाबले को 1-1 से बराबर कर दिया। उन्होंने भी यह गोल हेडर से ही किया।
ओरसिच orcich ने किया निर्णायक गोल मुकाबले का निर्णायक गोल
क्रोएशिया के मिस्लाव ओरसिच mislav orcich ने किया। उन्होंने 42वें मिनट में गोल कर अपने टीम को मुकाबले में 2-1 से आगे कर दिया। उन्होंने लिवाजा के असिस्ट पर यह गोल किया था। इसके बाद मुकाबले में कोई गोल नहीं हो सका। मोरक्को ने मुकाबले में 9 शॉट अटेम्प्ट किए लेकिन दो ही टारगेट पर थे। यह फुटबॉल में क्रोएशिया की मोरक्को पर पहली जीत है। इससे पहले हुए दोनों मुकाबले ड्रॉ रहे थे।
लुका मोड्रिच luka modric का आखिरी वर्ल्ड कप मैच
क्रोएशिया के दिग्गज खिलाड़ी लुका मोड्रिच luka modric का यह फीफा वर्ल्ड कप में आखिरी मुकाबला था। 37 साल के मोड्रिच की कप्तानी में टीम ने लगातार दूसरे साल सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। 40 लाख की आबादी वाले क्रोएशिया 2014 में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। वहीं 2020 में टीम टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर पाई थी।