home page

प्रदेश में तीन स्थानों पर धूमधाम से मनाई जाएगी गुरु रविदास जयंती: कृष्ण पंवार

रेस्ट हाऊस में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में दिए दिशा-निर्देश
 
 | 
s

Newz World Hindi's, Sirsa, सिरसा। आगामी 3 फरवरी को मनाई जा रही रविदास जयंती का न्यौता देने के लिए जयंती कार्यक्रम के संयोजक व राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार सिरसा पहुंचे और स्थानीय रेस्ट हाऊस में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उनके साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी एस सी मोर्चा डा. दिनेश चौपड़ा भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान आदित्य देवीलाल चौटाला ने की।

नरवाना, गुरुग्राम व यमुनानगर में बड़े स्तर पर मनाई जाएगी

कृष्ण पंवार ने बताया कि हर वर्ष की भांति गुरु रविदास जयंती प्रदेशभर में तीन स्थानों पर नरवाना, गुरुग्राम व यमुनानगर में बड़े स्तर पर मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि नरवाना में कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि होंगे, जबकि गुरुग्राम में सहकारिता मंत्री बनवारी लाल व यमुनानगर में पूर्व मंत्री रतनलाल कटारिया बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई

जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला ने जयंती को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई। उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जयंती समारोह को सफल बनाने में पूरे जोश व तन-मन-धन से जुट जाएं। जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट कपिल सोनी ने बताया कि नरवाना जयंती कार्यक्रम में 6 जिले नरवाना, रोहतक, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल व जींद शामिल किए गए हैं।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाकार कृष्ण बेदी, सुरेंद्र आर्य, गोबिंद कांडा, प्रदीप रातुसरिया, रेणु शर्मा, पदम जैन, शिशपाल कंबोज, अमन चौपड़ा, बलकौर सिंह, भूपेश मेहता, नीरज बंसल, सुरेश पंवार, महावीर गोदारा, सुनील बामनियां, हनुमान गोदारा, हरविंद्र रोड़ी, सुमन शर्मा, बलवंत शैली, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा जिकेश मेहता, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा बसंत नागोकी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा विजयंत शर्मा, महेंद्र धिंगतानिया, राज माटू, रामनिवास राठी, प्रताप सोलंकी, विजय धिंगतानिया, सुनील कागदाना सहित अन्य उपस्थित थे।