सोमवार को हरियाणा पंजाब में पड़ने लगी धुंध, बढ़ी ठिठुरन

Newz World Hindi's, New Delhi।
Haryana Punjab Weather Update: हरियाणा और पंजाब में ठंड से ठिठुरन बढ़ा सकती है। हिमालय की बर्फबारी से ठंडा और बढ़ेगी। हरियाणा में कुछ जिलों में सर्दी का असर दिखाई देने लगा है। सोमवार सुबह प्रदेश में अनेक जगह धुंध व कोहरा छाया रहा। वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। उधर पंजाब में तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई है.
Haryana Punjab Weather Update:देश की राजधानी दिल्ली में ठंड के साथ-साथ कोहरे व धुंध ने दस्तक दी है। प्रदूषण की वजह से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा की अगर बात करें तो आधे से ज्यादा दिसंबर बीत जाने के बाद भी कुछ जिलों को छोड़कर ज्यादा असर दिखाई नहीं दिया है। सोमवार को हल्की धुंध नजर आई और पारा भ्ज्ञी गिर गया।
जिस तरह की ठंड हरियाणा में दिसंबर महीने में दिखाई देती है, वैसी ठंड इस बार नहीं पड़ी है। दिसंबर महीने में धुंध न गिरने के कारण गेहूं की फसल भी प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग ने 15 दिसंबर तक अलर्ट जारी किया था उसके बाद भी कोई ज्यादा बदलाव दिखाई नहीं दिया है। मौसम विभाग ने फिर से अलर्ट जारी किया है। 20 दिसंबर को राज्य में गहरे बादल छा सकते है और तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ सकती है। हरियाणा में सूर्योदय 7 बजकर 15 मिनट पर होगा। 5.25 मिनट सूर्य अस्त होगा। हवा की गति यहां 4km/h रहने वाली है।
बात अगर पंजाब की करें तो राज्य में अभी आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ेगी। दो दिन पहले ही पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों में एक्टिव हुआ था, जिससे हवाएं चलने लगी है और अब ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी आने वाले दिनों में और ठंड पड़ेगी। पंजाब में सूर्योदय 7 बजकर 19 मिनट पर उदय होगा और 5 बजकर 28 मिनट पर अस्त होगा। हवा की गति 4km/h रहने वाली है.
हरियाणा और पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान
चंडीगढ़ Chandigarh में 8.8 डिग्री सेल्सियस
अमृतसर Amritsar में 6.2 डिग्री सेल्सियस
पटियाला में Patiyala 7.08 डिग्री सेल्सियस
लुधियाना Ludhiyana में 17.04 डिग्री सेल्सियस
अंबाला में Ambala 9.00 डिग्री सेल्सियस
हिसार hisar में 5.06 डिग्री सेल्सियस
करनाल Karnal में 8.02 डिग्री सेल्सियस
#Haryana
#Meteorological Department
#Weather
# PUNJAB