home page

बाल-बाल बचे गृह मंत्री अनिल विज, गुरुग्राम KMP पर शोकर टूटने से हुआ हादसा

 मंत्री ने ट्वीट कर बताया -चमत्कारी तरीके से बचे
 | 
vij

Newz World Hindi's, ambala। हरियाणा के गृह एवं मंत्री अनिल विज Anil Vij की सरकारी गाड़ी मर्सिडीज बेंज इंड ई 200 का अचानक शोकर टूट गया। तेज रफ्तार गाड़ी अचानक अचानक नीचे बैठ गई।  गनीमत रही कि हादसे में गृह मंत्री अनिल विज का बचाव हो गया। सोमवार रात को गृह मंत्री अनिल विज ने खुद ट्वीट करके इस हादसे की जानकारी दी।  कहा कि वह इस हादसे में चमत्कारी तरीके से बचे हैं।

Gurugram गुरुग्राम KMP हाईवे पर हुआ हादसा

गृह मंत्री ने ट्वीट करके बताया कि हादसा गुरुग्राम की KMP हाईवे पर हुआ। गृह मंत्री अनिल विज गुरुग्राम से वापस अंबाला लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुग्राम में पार्टी मीटिंग से लौटते समय रविवार शाम को हुआ था। कार की रफ्तार धीमी होने के कारण बचाव हो गया।

सिक्योरिटी ने पहुंचाया हरियाणा भवन haryana Bhawan
हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के तुरंत बाद सिक्योरिटी Securty ने गृह मंत्री अनिल विज को तुरंत दूसरी गाड़ी से हरियाणा भवन पहुंचाया। इसके बाद यहां से गृह मंत्री सुरक्षित अंबाला कैंट अपने घर पहुंचे।

पहले भी हादसे में क्षतिग्रस्त हुई थी गाड़ी

गृहमंत्री अनिल विज की गाड़ी का अगला शोकर 2 हिस्सों में टूटा है। बता दें कि मंत्री13 मार्च 2021 को भी इसी तरह हादसे का शिकार हुए थे। हादसा दिल्ली के एम्स अस्पताल के पास हुआ था। उस समय मंत्री विज एम्स में चेकअप कराने गए थे।


वर्णनीय है कि अनिल विज प्रदेश के powerfull मंत्रियों में से हैं। गृहमंत्री के रूप में उनकी अलग छाप है। खुले दरबार में उनके सामने समस्याएं रखने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं। लापरवाही पाए जाने पर वे अधिकारियों से सख्ती से पेश आते हैं।