MP के रतलाम में सड़क किनारे बैठे लोगों पर चढ़ा ट्राला, पांच मरे, 10 गंभीर
जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर फोरलेन के पास हुआ टायर फटने से हुआ हादसा, बस का इंतजार कर रहे लोगों पर चढ़ा ट्राला
Dec 5, 2022, 09:24 IST
| 
Newz World Hindi's, Ratlam। मध्यप्रदेश के रतनाम में सड़क हादसे में बस का इंतजार कर रहे पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हो गए। रतनाम से करीब 30 किलोमीटर दूर सातरूंडा गांव के पास इंदौर फोरलेन पर ट्राले का अचानक टायर फट गया। ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे लोगों पर चढ़ गया। हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों व मृतकों के शवों को मेडिकल कालेज में पहुंचाया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
रविवार शाम को पांच बजे रतनाम फोरलेन हाइवे पर हुए हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सातरुंडा चौराहे पर कुछ लोग सड़क किनारे बैठकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी हाईवे से गुजर रहा ट्रॉला अनियंत्रित हो गया और हादसा हो गया गया। जहां-जहां से ट्रॉला गुजरा है, वहां लाशें पड़ी हैं। लोगों की मानें तो दस से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
हादसे में भंवरलाल(42) निवासी बखतगढ़, रमेश निवासी बदनावर, किरण (35) निवासी घोड़ाघाट, भरत चंगेसिया (40) और पारस पाटीदार (45) निवासी सिमलावदा की मौत हो गई। वहीं राखी (बागरौद), भागीरथ (घटघारा), विशाल चौरड़िया और खुशबू (बरवलगढ़), मंगल परमार, मधु और शांतिबाई (ढोलाना), संगीता (घोड़ाघाट), निकीत (बदनावर) गंभीर रूप से घायल हुए है।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल भिजवाया । बिलपांक थाना पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रतलाम अस्पताल में पहुंचाए गए लोगों में से कुछ की हालात गंभीर बनी हुई है।हादसे के बाद चालक ट्राला छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रक साइड में किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री चौहान ने जताया शोक
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि रतलाम में ग्राम सातरुंडा के पास चौराहे पर हुई दुर्घटना में अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित व घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
20 दिन चार मजदूरों को कार ने रौंदा था
इससे पहले करीब 20 दिन पहले रतलाम जिले के जमुनिया गांव के पास महू-नीमच हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पर काम कर रहे मजदूरों को अपनी चपेट में लिया था। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, 12 व्यक्ति घायल हो गए। मजदूर पुलिया पर रैलिंग लगाने का काम कर रहे थे।