home page

कैब में एक करोड़ के गहने भूला एनआरआइ दंपति

दिल्ली पुलिस ने चार घंटे में ढूंढकर लौटाया, लंदन से बेटी की शादी करने आया था परिवार
 | 
कैब में एक करोड़ के गहने भूला एनआरआइ दंपति
Newz World Hindi's, नई दिल्ली। लंदन से अपनी बेटी की शादी करने आया एक एनआरआइ दंपति उबर कैब में एक करोड़ के गहनों वाला बैग भू्ल गया। उसने बैग कार की डिक्की में रखा था। बाद में दंपति ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने कार की लोकेशन ट्रेस कर कार में से गहने बरामद किए। वहीं कार चालक ने बताया कि उसे गहनों के बैग के बारे में कुछ पता नहीं था। उस दंपति के बाद उसने कई सवारियों को छोड़ा था।

निखिलेश निवासी लंदन ने बताया कि वह अपनी बेटी की शादी करने के लिए भारत आया था। बुधवार को ग्रेटर नोएडा के सरोवर पोर्टिको होटल में उनकी बेटी की मेहंदी की रस्म का कार्यक्रम था। होटल पहुंचने के लिए उन्होंने गुरुग्राम से उबर कैब बुक कर थी। जब वे होटल में पहुंचे तो उन्हें याद में आया कि वे गहनों वाला बैग को कार में ही छोड़ आए। इसके बाद उन्पहोंने बिसरख पुलिस थाने में शिकायत दी।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही कैब की लाइव लोकेशन को खोजना शुरू किया। जो गाजियाबाद के लालकुआं के समीप पुलिस ने चालक को ढूंढ लिया। वहीं कैब चालक ने बताया कि उसे गहनों के बैग के बारे में कुछ पता नहीं था। जब उसने कार की डिक्की में रखे बैग को निकाला तो उसमें से गहने बरामद हुए। एनआरआइ दंपति ने दिल्ली पुलिस का धन्यवाद किया साथ ही कार चालक को भी धन्यवाद किया।