home page

अवैध संबध का करती थी विरोध, पुलिस जवान ने पत्नी को दिया जहर

साथी महिला पुलिस कर्मी से शादी की चाहत में दिया वारदात को अंजाम, दो बच्चों का पिता है आरोपी 
 | 
panipat

 News World Hindi, Panipat।

पानीपत जिले के समालखा क्षेत्र के गांव छदिया में एक विवाहिता को उसके पति के द्वारा जबरन जहर दिये जाने का मामला सामने आया है। महिला को गंभीरावस्था में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला के भाई का आरोप है कि उसका जीजा दिल्ली पुलिस में तैनात है। 

साथी महिला पुलिस कर्मी के साथ उसके अवैध संबंध है। इन्हीं अवैंध संबंधों के चलते रास्ते में अड़चन बनने वाली उसकी बहन को जबरदस्ती जहर दिया गया है। समालखा पुलिस ने इस मामले में महिला के भाई संजय की शिकायत पर छिया गांव निवासी अश्वनी व उसकी प्रेमिका पुलिसकर्मी के खिलाफ IPC की धारा 307, 328 व 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में संजय निवासी कुलताना जिला रोहतक ने बताया कि उसकी बहन ममता की शादी समालखा क्षेत्र के गांव छदिया निवासी अश्वनी के साथ वर्ष 2011 में मार्च महीने में हुई थी। उसका जीजा अश्वनी दिल्ली पुलिस में है। शादी के बाद से बहन-जीजा एक बेटा व एक बेटी के माता-पिता है।

संजय ने आरोप लगाए हैं कि उसके जीजा के दिल्ली पुलिस की साथी मुलाजिम दिशा (काल्पनिक नाम) के साथ अवैध संबंध हैं। जिसका उसकी बहन ममता अकसर विरोध करती है।


शिकायतकर्ता ने बताया कि विरोध के चलते उसका जीजा अश्वनी अपनी पत्नी व बच्चों को मारना चाहता है। संजय अक्सर दिशा के साथ फोन पर बात करता है। दोनों अक्सर ममता को रास्ते से हटाने के लिए षडयंत्र भी रचते हैं। दिशा, अक्सर ममता को चैलेंज करती है कि अश्वनी उसका पति है। संजय ने आरोप लगाया कि वह कहती है कि वह पुलिस में है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। इस संबंध में कई बार पंचायत भी हुई है।

13 दिसंबर को मां को किया था फोन
संजय ने बताया कि बीती 13 दिसंबर को उसकी बहन ममता ने अपनी मां को फोन कर बताया कि उसकी जान को खतरा है। जिसके बाद परिजन को 14 दिसंबर को पता चला कि ममता समालखा के एक निजी अस्पताल में दाखिल है। जिसके बाद वे वहां पहुंचे। जहां ममता ने उन्हें बताया कि उसके पति ने उसे कुछ गोलियां जबरदस्ती खिला दी। 

जहर खिलाने के बाद संजय ने अपनी महिला मित्र को कॉल कर कहा कि काम पूरा कर दिया है। अब हमारी शादी में कोई रुकावट नहीं आएगी। संजय ने बताया कि इससे पहले बीती 11 नवंबर को ममता ने समालखा थाने में एक शिकायत अपने पति व दिशा के खिलाफ दी थी। जिसमें उसने मारपीट करने व अवैध संबंधों के बारे में बताया था। 

#Panipat News, #haryana News, #Newz World Hindi's, #Delhi Police