5 दिन नहीं चलेगी अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस

रेवाड़ी हरियाणा के रेवाड़ी के रास्ते चलने वाली अजमेर-जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आज से अगले 5 दिन तक रद्द रहेगी। उत्तर रेलवे के जम्मूतवी स्टेशन वेस्ट केबिन पर तकनीकी कार्य के कारण रेलवे द्वारा ट्रेफिक ब्लॉक लिया गया है। ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द तो कुछ रेगुलेट की गई है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी
रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 14.09.23 से 18.09.23 तक रद्द रहेगी। 2. गाड़ी संख्या 12413, अजमेर- जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 15.09.23 से 19.09.23 तक रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेल सेवाऐं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 19223, अहमदाबाद-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 14.09.23 से 17.09.23 तक अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा पठानकोट स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा पठानकोट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद रेलसेवा दिनांक 16.09.23 से 18.09.23 तक जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी-पठानकोट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद रेलसेवा दिनांक 19.09.23 को जम्मूतवी के स्थान पर जालंधर सिटी से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी-जालंधर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 19225, भगत की कोठी- जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 15.09.23 से 18.09.23 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा पठानकोट स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा पठानकोट-जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 19226, जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 15.09.23 से 18.09.23 तक जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी-पठानकोट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 19416, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-अहमदाबाद जो दिनांक 19.09.23 को श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 10 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी एवं मार्ग में 50 मिनट रेगुलेट रहेगी।