home page

ताइवान को 28 हजार करोड़ का मिलिट्री पैकेज देगा अमेरिका

एयर डिफेंस और सर्विलांस सिस्टम शामिल; चीन बोला- इलाके में तनाव बढ़ाना बंद करो
 | 
Air defense and surveillance systems included; China said – stop increasing tension in the area

News World Hindi's

अमेरिका ने ताइवान के लिए 28 हजार करोड़ रुपए के मिलिट्री पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज में हथियार, मिलिट्री एजुकेशन और ट्रेनिंग भी शामिल है। अमेरिका ने इसकी घोषणा शुक्रवार को की है। व्हाइट हाउस ने ये नहीं बताया कि वो कौन से हथियार ताइवान को दे रहा है।

हालांकि, कुछ अधिकारियों ने अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स को बताया है कि पैकेज में पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम, पिस्टल, राइफल और दुश्मन पर नजर रखने के लिए जरूरी उपकरण भी शामिल हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस पैकेज से ताइवान भविष्य में उस पर होने वाले हमलों का जवाब देने के लिए तैयार रह पाएगा।

ताइवान में तनाव न बढ़ाएं
अमेरिका के मिलिट्री पैकेज ने चीन को भड़का दिया है। वॉशिंगटन में चीन के दूतावास की प्रवक्ता ने कहा है अमेरिका इन हरकतों से ताइवान इलाके में तनाव बढ़ाना चाहता है। उन्हें ताइवान को हथियार बेचना तुरंत बंद करना चाहिए। दरअसल, अमेरिका जो हथियार ताइवान को दे रहा है, वो अलग से तैयार नहीं किए जा रहे हैं।

ये हथियार खुद अमेरिका के रिजर्व से निकाल कर दिए जा रहे हैं। इससे ताइवान को उनकी डिलीवरी जल्द ही मिल जाएगी। अमेरिकी संसद ने राष्ट्रपति बाइडेन को ये अधिकार दिए हैं कि वो अपने रिजर्व से ताइवान को हथियार दे सकते हैं। अमेरिका इसी तरह से यूक्रेन की भी मदद कर रहा है।

पेंटागन की डिप्टी डिफेंस सेक्रेटरी के मुताबिक यूक्रेन जंग से सबक लेकर अमेरिका हमले से पहले ही ताइवान को हथियार सप्लाई कर रहा है। उनका कहना है कि ताइवान के द्वीप होने की वजह से एक बार हमला शुरू होने के बाद अमेरिका को वहां तक हथियार पहुंचाने में परेशानी होगी।

चीन ने ताइवान को घेरकर 3 दिन ड्रिल की
ताइवान को लेकर चीन की नीति काफी सख्त है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साल की शुरुआत में ताइवान की राष्ट्रपति की अमेरिका विजिट से नाराज होकर चीन ने युद्ध अभ्यास शुरू कर दिया था। चीन का युद्धाभ्यास 3 दिनों तक जारी रहा था। ड्रिल के दौरान चीन ने ताइवान को 71 फाइटर जेट्स और 45 वॉर प्लेन से घेर लिया था। इस पूरे ऑपरेशन को जॉइंट सोर्ड नाम दिया गया था।