home page

बाइडेन का रूस को करारा जवाब, पुतिन याद रखें कि वो यूक्रेन को कभी नहीं जीत पाएंगे, रूस की फौज बेरहम और वहशी ​​​​​​​

 | 
बाइडेन का रूस को करारा जवाब

News World Hindi's

Moscow/Warsaw (Poland) 
रूस-यूक्रेन जंग Russia-Ukraine War को 24 फरवरी को एक साल पूरा हो रहा है। इससे ठीक तीन दिन पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन Russian President Vladimir Putin ने रूस के लोगों को संबोधित किया। पुतिन ने कहा- रूस ने शुरुआत में जंग को टालने के लिए तमाम डिप्लोमैटिक कोशिशें कीं, लेकिन नाटो NATO
 और अमेरिका America ने इन्हें कामयाब नहीं होने दिया। हम अब भी बातचीत चाहते हैं, लेकिन इसके लिए शर्तें मंजूर नहीं हैं।

पुतिन Putinके भाषण का जवाब पोलैंड की राजधानी वारसा से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन US President Joe Biden ने दिया। कहा- अमेरिका america और नाटो Nato यूक्रेन ukraine के साथ थे और रहेंगे। रूसी फौज Russian army ने जुल्म की इंतेहां कर दी। महिलाओं से रेप को हथियार की तरह इस्तेमाल किया। पुतिन याद रखें कि वो यूक्रेन को कभी नहीं जीत पाएंगे।


पुतिन putin का दावा गलत
अमेरिकी राष्ट्रपति US President Joe Biden  ने कहा- पुतिन का दावा गलत है कि हम रूस Russia को कंट्रोल करना चाहते हैं। मैं आज रूस के लोगों को यही बताना चाहता हूं कि अमेरिका या यूरोप के लोग रूस को तबाह नहीं करना चाहते। पुतिन को यह याद रखना चाहिए कि वो कभी यूक्रेन ukraine को नहीं जीत पाएगा।
यह साल हर लिहाज से बेहद अहम रहा है। रूस की फौज ने बेरहमी और वहशियाना काम किए हैं।  


अमेरिका नहीं छोड़ेगा यूक्रेन का साथ 
बाइडेन Joe Biden ने कहा- इस बात में कोई शक नहीं होना चाहिए कि अमेरिका हर हाल और हर वक्त यूक्रेन ukraine के साथ खड़ा है। पुतिन को यह याद रखना होगा कि नाटो में बंटवारा मुमकिन नहीं है। हम बिना रुके और बिना थके यूक्रेन की मदद करते रहेंगे। पुतिन जमीन पर कब्जे के लिए यह सब कर रहे हैं।

दूसरी तरफ, यूक्रेन ukraine के लोग अपने वतन से मोहब्बत के चलते जान देने को तैयार हैं। तानाशाहों और तानाशाही के लिए सिर्फ एक शब्द है- नहीं, नहीं और नहीं। कोई आपके मुल्क पर कब्जा नहीं कर सकता। आपकी आजादी नहीं छीन सकता और न आपके सपने और भविष्य छीन सकता। यूक्रेन पर हमला सिर्फ यूक्रेन का ही इम्तिहान नहीं है, ये पूरी दुनिया की परीक्षा है।