महाराष्ट्र के ठाणे में समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर गर्डर मशीन मजदूरों पर गिरी:16 की मौत
Girder machine falls on laborers on Samruddhi Express Highway in Thane, Maharashtra
Updated: Aug 1, 2023, 08:40 IST
| 
News World Hindi's
महाराष्ट्र के ठाणे में समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर सोमवार देर रात हादसा हो गया। शाहपुर के पास सरलांबे में हाईवे पर पुल निर्माण के दौरान एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 16 मजदूरों की मौत हो गई है। तीन घायल हैं।
हाईवे पर रात में निर्माण कार्य चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गर्डर मशीन 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरी। ऐसा बताया जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। अब भी कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है।
रेस्क्यू का काम जारी है। दरअसल, गर्डर मशीन का वजन काफी होने से उसे जल्दी से हटाया नहीं जा पा रहा है। क्रेन आने के बाद ही रेस्क्यू काम में तेजी आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहपुर सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में करीब 15 शव लाए जा चुके हैं।