BBC के दिल्ली-मुंबई ऑफिस पर income tax का छापा, कांग्रेस ने अघोषित आपातकाल कहा, भाजपा बोली आप आइना देखिए

Newz World Hindi's, New Delhi। बीबीसी ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कोर्पोरेशन(BBC) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर डाक्यूमेंट्री बनाए जाने के बाद मंगलवार को BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आयकर विभाग (Income Tax ) की टीम जांच करने पहुंची। दिल्ली के KG मार्ग एरिया में HT टॉवर की पांचवीं और छठवीं मंजिल पर BBC ऑफिस पर IT की 24 मेंबर्स की टीम ने रेड की है। सूत्रों ने बताया कि एक्शन के दौरान स्टाफ के फोन बंद करा दिए गए हैं। सभी को मीटिंग रूम में बैठने को कहा गया है। उधर बीबीसी दफ्तरों पर की गई कार्रवाई पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इसे अघोषित अपातकाल बताया। दिल्ली के अलावा मुंबई के सांताक्रूज इलाके में BBC स्टूडियोज पर भी इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची है।
आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, BBC पर इंटरनेशनल टैक्स international Tax में गड़बड़ी का आरोप है। इसी को लेकर सर्वे किया जा रहा है। हालांकि, आयकर विभाग या BBC की तरफ से अब इस रेड को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
कांग्रेस ने कहा- अघोषित आपातकाल
BBC के ऑफिसों पर कार्रवाई को कांग्रेस ने PM मोदी पर बनी उसकी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा है। पार्टी ने ट्वीट Tweet कर इसे अघोषित आपातकाल बताया है। पार्टी ने अपने ट्वीट में लिखा- पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।
भाजपा ने कहा- आइना देखे कांग्रेस
कांग्रेस के बयान के बाद भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस आपातकाल की बात न करे। प्रेस की आजादी की बात करने वाले खुद आइना देखें। उन्होंने कहा -एओ. ह्यूम की बनाई पार्टी कांग्रेस का चाल, चरित्र अभी भी ब्रिटिश ही है। लगता है अंग्रेजों ने 1947 में भारत छोड़ने के बाद बीबीसी के विघटनकारी एजेंडे को देश में आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस को सौंप दिया था। खैर, आपातकाल और प्रेस की आजादी की बात करने वालों को आईना जरूर देखना चाहिए।
जयराम बोले- विनाशकाले विपरीत बुद्धि
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने BBC के ऑफिसों पर रेड पर कहा कि यहां हम अडाणी के मामले में JPC की मांग कर रहे हैं । वहां सरकार BBC के पीछे पड़ी हुई है। 'विनाशकाले विपरीत बुद्धि'। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में JPC जांच से भाग रही है।
महुआ मित्रा ने कहा- यह चौंकाने वाला
BBC के ऑफिसों पर income Tax की रेड की खबर को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने चौंकाने वाली खबर बताया है। मोइत्रा ने ट्वीट किया- BBC के दिल्ली दफ्तर में आयकर की छापेमारी...बहुत खूब...चौंकाने वाला।
BBC वर्ल्ड सर्विस के तहत ऑपरेट होता है दिल्ली ऑफिस
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कोर्पोरेशन (BBC) वर्ल्ड सर्विस टेलीविजन ब्रिटिश सरकार की संस्था है। यह 40 भाषाओं में खबरें प्रसारित करता है। ब्रिटेन की संसद के ग्रांट के जरिए इसकी फंडिंग करती है। इसका मैनेजमेंट फॉरेन एंड कॉमेनवेल्थ ऑफिस के जरिए होता है। यह डिजिटल, कल्चर, मीडिया और स्पोर्ट्स विभाग के तहत काम करती है। BBC को एक रॉयल चार्टर के तहत साल 1927 में शुरू किया गया था।