उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते कई जगह लैंडस्लाइड हुई :पहाड़ों से पत्थर गिरने से होटल ढहा

Newz World Hindi's
Uttarakhand में भारी बारिश के चलते कई जगह लैंडस्लाइड हुई। रामपुर में पहाड़ों से पत्थर गिरने से होटल ढह गया। रुद्रप्रयाग के उत्तरकाशी में सड़क का एक हिस्सा टूट गया।
उधर जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया। जिसके चलते अमरनाथ यात्रा रोकनी पड़ी। लोगों को नेशनल हाईवे - 44 पर न जाने की सलाह दी गई।
पौडी गढ़वाल जिले के थाना कोटद्वार के अंतर्गत मालन पुल के पास नदी में 15 लोग फंस गए थे। जिन्हें SDRF की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया। हल्द्वानी में 3 घंटे मूसलाधार बारिश हुई।
काठगोदाम के कलसिया में फंसे डेढ़ सौ लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गौला नदी में भारी पानी आया है, जिसके बाद बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं।
वही कलसिया नाले से घरों को भारी नुकसान हुआ है, अभी तक दो मकान क्षतिग्रस्त बताएं जा रहे हैं।