home page

ISRO के कमांड सेंटर पहुंचे PM Modi

वैज्ञानिकों से बोले- मैंने सोच लिया था पहले वैज्ञानिकों को नमन करूंगा; 'जय विज्ञान, जय अनुसंधान' का नारा जोड़ा
 
 | 
Jai Vigyan, Jai Anusandhan'

Newz World Hindi's

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  PM Narender Modi शनिवार को अपनी दो देशों की यात्रा पूरी करने के बाद ग्रीस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे। सुबह 6 बजे एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्होंने लोगों को 10 मिनट तक संबोधित किया।  PM Modi ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान का नारा लगाया। इसमें उन्होंने जय अनुसंधान का नारा भी जोड़ा।

 PM Modi  ने कहा, 'सूर्योदय की बेला हो और बेंगलुरु का नजारा हो… देश के वैज्ञानिक देश को जब इतनी बड़ी सौगात देते हैं, इतनी बड़ी सिद्धि प्राप्त करते हैं, जो दृश्य मुझे बेंगलुरु में दिखाई दे रहा है, वो मुझे ग्रीस और साउथ अफ्रीका में भी देखने को मिला। आप सुबह-सुबह इतना जल्दी आए, मैं अपने आप को रोक नहीं पा रहा था। मैं दूर विदेश में था। तो मैंने सोच लिया था कि पहले भारत जाऊंगा तो पहले बेंगलुरु जाऊंगा। सबसे पहले उन वैज्ञानिकों से मिलूंगा और उन्हें नमन करूंगा।'

मोदी  PM Modi का रोड शो, लोग सुबह से इंतजार कर रहे थे
मोदी  PM Modi एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों से भी मिले। करीब 5 मिनट लोगों का अभिवादन करते रहे। यहां से उनका काफिला इसरो के कमांड सेंटर के लिए निकला है। एयरपोर्ट से सेंटर की दूरी 30 किमी है। इस दौरान उन्होंने रोड शो भी किया। सड़क के दोनों तरफ हजारों की संख्या में लोग खड़े हैं। इस दौरान मोदी कार के दरवाजे के पास खड़े होकर लोगों का अभिवादन करते नजर आए।

 
वैज्ञानिक सुबह 4 बजे ही इसरो के कमांड सेंटर पहुंचे
बेंगलुरु के ISRO टेलिमीट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स (इस्ट्रैक) के बाहर वैज्ञानिक ​​​​​​सुबह 4:30 बजे से पीएम मोदी के इंतजार में खड़े हैं। यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

इस्ट्रैक में करीब 1 घंटा रुकेंगे PM Modi
शनिवार सुबह PM मोदी ग्रीस से सीधे बेंगलुरु के HAL एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे ISTRAC में करीब एक घंटा रहेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेता और कार्यकर्ता दो स्थानों पर मोदी का स्वागत करेंगे। HAL एयरपोर्ट के बाहर और जलाहल्ली क्रॉस, जो ISTRAC के नजदीक है।