साउथ स्टार नंदमुरी तारक रत्न का निधन, पदयात्रा के दौरान आया था हार्ट अटैक

Newz World hindi's, New Delhi।
साउथ के एक्टर-पॉलिटिशियन और जूनियर एनटीआर jr ntr के चचेरे भाई नंदमुरी तारक रत्न Nandamuri Tarak Ratna का निधन हो गया है। वो सिर्फ 39 साल के थे। कुछ दिन पहले एक पदयात्रा के दौरान उन्हें हार्ट अटैक Heart Attack आया था। वो तभी से कोमा में थे। उनके यूं चले जाने से तेलुगु इंडस्ट्री telugu industry में शोक की लहर दौड़ आई है। आन्ध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी CM Jagan Mohan Reddy से लेकर चिरंजीवी Chiranjeevi, अल्लू अर्जुन Allu Arjun सहित कई हस्तियों ने नंदमुरी तारक के निधन पर दुख जताया है।
पदयात्रा के दौरान हुए थे बेहोश
नंदमुरी तारक रत्न Nandamuri Tarak Ratna ने पिछले महीने आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक पदयात्रा में हिस्सा लिया था। ये पदयात्रा टीडीपी महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने आयोजित की थी। इस दौरान तारक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े थे।
उन्हें तत्काल लोकल के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। इसके बाद फैमिली मेंबर्स ने उन्हें बैंगलोर के नारायण हृदयालय अस्पताल में एडमिट कराया। कल यानी 18 फरवरी को उन्होंने हमेशा के लिए दुनिया छोड़ दी।
आन्ध्र के सीएम, चिरंजीवी सहित कई हस्तियों ने जताया दुख
तारक रत्न की मौत के बाद सीएम जगन मोहन रेड्डी के ऑफिस ने लिखा, 'सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने एक्टर और एनटीआर के पोते नंदमुरी तारक रत्न के निधन पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिवार को अपनी संवेदना भेजी है।'
साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी ने लिखा, 'नंदमुरी तारक रत्न Nandamuri Tarak Ratna के बारे में सुनकर बुरा लगा। एक टैलेंटेड इंसान बहुत जल्दी चला गया। फैमिली मेंबर्स को मेरी तरफ से गहरी संवेदना।'
अल्लू अर्जुन और महेश बाबू ने भी जताया दुख
अल्लू अर्जुन और महेश बाबू ने भी नंदमुरी तारक के निधन पर गहरी संवेदना जाहिर की है।
एक बड़े फिल्मी और राजनीतिक परिवार से आते थे नंदमुरी
तारक रत्नTarak Ratna एक बहुत बड़े परिवार से आते थे। वो साउथ के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके एन टी रामाराव के पोते और मुरी मोहन कृष्ण के बेटे थे। वो जूनियर एनटीआर के कजिन ब्रदर भी थे। उनकी फैमिली फिल्मी स्टार्स और राजनेताओं से भरी हुई है। नंदमुरी अपने पीछे पत्नी जिसका नाम आलेख्य है, और एक बेटे को छोड़ गए हैं।
अभी बाकी थी दो फिल्मों की शूटिंग
तारक ने अपने करियर में लगभग 23 फिल्मों में काम किया था। उन्होंने 2003 में फिल्म उकाटो नंबर से डेब्यू किया था। वो कई फिल्मों में विलेन की भूमिका में भी नजर आए थे। उन्होंने अभी पिछले साल ही ओटीटी पर भी डेब्यू किया था। उनकी 2 फिल्मों की शूटिंग अभी बाकी थी लेकिन इससे पहले ही वो दुनिया छोड़ गए।