home page

ये हैं दुनियां का सबसे बुजुर्ग कछुआ , 190 वें बर्थडे पर होगी पार्टी

इस दुनियां में कछुआ एक ऐसा जीव है जिसकी उम्र सबसे अधिक है। वह जल में भी रह सकता है और
धरती पर भी।
 | 
ये हैं दुनियां का सबसे बुजुर्ग कछुआ , 190 वें बर्थडे पर होगी पार्टी
सबसे बुजुर्ग कछुआ

Newz World Hindis: World's Oldest Tortoise: आज हम आपको मिला रहे हैं, दुनियां के सबसे बुजुर्ग कछुए से जिसकी उम्र 190 साल है। रविवार को उसके जन्मदिन पर सेलिब्रेशन होगा, पार्टी होगी। आधिकारिक तौर पर यह कछुआ धरती का सबसे पुराना जीवित जीव है। वह नेपोलियन के मरने से कुछ समय बाद पैदो हुआ था। 190 साल की उम्र में सेशेल्स का विशाल कछुआ (Seychelles giant tortoise) जोनाथन सुदूर दक्षिण अटलांटिक में सेंट हेलेना (St Helena) में अपना जन्मदिन मनाएगा। जहां फ्रांसीसी सम्राट नेपोलियन की 1821 में मृत्यु हो गई थी।

 अपना 190वां जन्मदिन मना रहा जोनाथन सबसे उम्रदराज कछुआ हैं। जोनाथन के खोल के माप के आधार पर जीव विज्ञानियों ने यह माना है कि इस कछुए का जन्म 1832 के आसपास हुआ था और उसे 50 साल बाद सेशेल्स से ब्रिटेन के विदेशी क्षेत्र (British overseas territory) में लाया गया था। वह सेंट हेलेना के गवर्नर के आधिकारिक निवास प्लांटेशन हाउस में आराम से रहता है। यहां उसके जन्मदिन के कई कार्यक्रम  तीन दिन तक चलेंगे। रविवार को जोनाथन के  पसंदीदा खाद्य पदार्थों से केक बनाया जाएगा।


सिक्के पर भी है जोनाथन तस्वीर
विश्व का सबसे बुजुर्ग कछुआ जोनाथन एक सेलिब्रिटी है। एक प्रसिद्ध आकर्षण होने के नाते स्थानीय पांच-पैंस के सिक्के के पीछे इसका चित्र चित्रित है। जोनाथन के पसंदीदा खाद्य पदार्थों में गोभी, ककड़ी, गाजर, सेब और अन्य मौसमी फल हैं। उसकी मुख्य रूचि सोना, खाना और थोड़ा टहलना है।

मोतियाबिंद लेकिन तेज कान
कछुए जोनाथन को लंबे समय से झुर्रियों में ढंका हुआ है।  अब वह मोतियाबिंद से भी अंधा है और गंध की कमी है। लेकिन आवाज पर पूरा ध्यान देता है।  पशु चिकित्सक जो होलिन्स की आवाज को सुनकर वह तुरंत प्रतिक्रिया देता है।


1832 में हुआ जन्म
हालांकि जोनाथन की सटीक जन्म तिथि का पता नहीं है लेकिन एक अनुमान के अनुसार उनका जन्म 1832 के आसपास हुआ था। इस साल नवंबर में गवर्नर निगेल फिलिप्स द्वारा उसे 4 दिसंबर 1832 का आधिकारिक जन्मदिन दिया गया था।